जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

जानिए किन परिस्थितियों में उल्‍लु का दिखना शुभ और अशुभ माना जाता है


हमारे समाज में यह धारणा है के काली बिल्ली का रास्ता काट देना और रात के समय सोना बहुत अशुभ माना गया है। ऐसी बहुत सी बातें जो अक्सर हम सुनते रहते है। जैसे के उल्लू को रात के समय देखना या उसकी आवाज़ सुनना भी बहुत अशुभ माना गया है। कहा जाता है के अगर रात के समय उल्लू की आवाज़ सुनाई दे तो वह किसी अशुभ समाचार का संकेत है। आपको बता दे शास्त्रों के अनुसार हर बार उल्लू की आवाज़ सुनाई देना अशुभ नहीं होता है। तो आइए जानते इसके बारे में :
1. जनश्रुति अनुसार उल्लू का रोना किसी गंभीर संकट की सूचना देता है।

2. मान्यता अनुसार यदि उल्लू की आवाज रात्रि के प्रथम प्रहर, द्वितिय और चतुर्थ प्रहर में सुनाई दे तो इच्छा के पूर्ण होने के संकेते हैं। इससे अर्थ लाभ, व्यापार में लाभ और राजदरबार आदि में लाभ मिलेगा।

3. मान्यता अनुसार एक ही दिशा में उल्लू का बार-बार आवाज देना, उसका दिखना, ज्यादा कल्याणकारी नहीं है। यह संकट की सूचना है या इसे आपकी सेहत खराब होने की सूचना भी माना जा सकता है।

4. मान्यता अनुसार अगर उल्लू बार बार उच्च स्वार में बोले तो आर्थिक हानि का संकेत है।

5. मान्यता अनुसार अगर रात में आप यात्रा के लिए निकल रहे हैं और उल्लू प्रसन्नता पूर्वक मध्यम स्वर में बोले तो यह शुभ संकेत है।

6. कहते हैं कि उल्लू का दाहिनी तरफ देखना या बोलना हमेशा अशुभ होता है, लेकिन उल्लू का बांई ओर देखना शुभ रहता है।

7. अगर उल्लू किसी घर की छत पर आकर बैठकर आवाज करता है, तो इसे किसी की मृत्यु की सूचना माना जाता है।

8. यदि सुबह के समय पूर्व की दिशा की ओर उल्लू दिखाई दे या फिर उसकी आवाज सुनाई दे तो अचानक धन की प्राप्ति होने की संभावना रहती है।

9. यह भी कहा जाता है कि यदि उल्लू किसी रोगी को छूते हुए निकल जाए या उसके उपर से उड़ता हुआ निकल जाए तो गंभीर रोग ठीक होने के संभावना बढू जाती है।

10. यदि किसी को दरवाजे के पास उल्लू 3 दिन तक रोता है तो उसे चोरी, डकैती या अन्य किसी रूप में आर्थिक क्षति होने की संभावना बढ़ जाती है।

11. यदि उल्लू किसी के घर पर या घर के सामने लगातार बैठने लगे तो समझ जाएं कि विपत्ति आने वाली है।

12. सफेद उल्लू का दिखाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Share:

Next Post

खंडवा: दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Tue Jan 12 , 2021
खण्डवा। जिले के धनगांव थाना क्षेत्र के जामन्या गांव में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना जामन्या […]