इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर में दो विमानों की लैंडिंग आसमान में अटकी

मौसम ने चौंकाया…सुबह शहर पर छाया कोहरा, दृश्यता 800 मीटर रह गई
इंदौर। शहर ( city) में आज सुबह मौसम (weather) ने सबको चौंका दिया। सुबह 6 से 8 बजे के बीच शहर में कोहरा (fog) छा गया। कोहरा इतना घना था कि सामान्य तौर पर जहां दृश्यता पांच से छह हजार मीटर तक रहती है, वहीं सुबह घटकर 800 मीटर तक पहुंच गई। इसके कारण दो विमानों (planes) को लैंडिंग (landing) के लिए इंतजार भी करना पड़ा।
विमानतल (airports) स्थित मौसम केंद्र (weather stations) के मुताबिक सुबह 6 से 8 बजे के बीच इंदौर एयरपोर्ट क्षेत्र (airport areas) में अचानक कोहरा छाया। यह आ-जा रहा था। इसके कारण दृश्यता घटकर कभी 800 मीटर तक तो कभी 1000 मीटर तक जा रही थी। इसकी जानकारी एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ ही एयरलाइंस (airlines) और यहां आ रही उड़ानों के पायलट को भी दी गई। इसके चलते सुबह अहमदाबाद से आया इंडिगो का विमान और दिल्ली से आया विस्तारा एयरलाइंस का विमान प्रभावित भी हुआ। इन्हें उतरने के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ा। दोनों विमान 15 से 20 मिनट हवा में ही चक्कर काटते रहे। दृश्यता बढऩे पर ये उतर सके।


हवा थमने से हुआ रेडिएशन फॉग
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के सहायक मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि कोहरा अकसर ठंड के दिनों में देखा जाता है। बारिश के दिनों में कोहरा छाना असामान्य है। इसे रेडिएशन फॉग या विकिरण कोहरा भी कहा जाता है। रेडिएशन फॉग तब बनता है, जब धरती की ऊपरी परत ठंडी होती है। धरती की ऊपरी परत ठंडी होने के साथ ही हवा भी ठंडी हो जाती है, जिस कारण कोहरा उपजता है। वहां ऊपरी गर्म हवा ठंडी हवा को जमीन के निकट रखती है। ऐसा कोहरा अकसर सुबह के समय होता है। सूरज निकलने के बाद ठंडी हवा गर्म होती है और ऊपर उठती है। इसके बाद से कोहरा छंटना शुरू हो जाता है। इसके तीन प्रमुख कारण हैं। पहला हवा की गति शून्य हो जाना, मौसम में आद्र्रता का बहुत अधिक होना और आसमान में बादलों का न होना। कल रात से ये सभी परिस्थितियां बनी हुई थीं। रात से हवा की गति रुक से गई थी, आद्र्रता 95 प्रतिशत थी और रात को बादल भी साफ थे। इसके कारण यह स्थिति बनी।

Share:

Next Post

स्वतंत्रता दिवस को लेकर IB ने जारी किया दिल्ली पुलिस को अलर्ट

Thu Aug 4 , 2022
नई दिल्ली ।केंद्रीय खुफिया जांच एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी किया है। स्वतंत्रता दिवस पहले आतंकी संगठन अपनी नापाक साजिशों को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। इस आशंका के साथ भारतीय खुफिया एजेंसियों (Indian intelligence agencies) ने अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर इंटेलिजेंस […]