इंदौर न्यूज़ (Indore News)

बीती रात रही सीजन की सबसे गर्म रात, पहली बार 21 डिग्री के नजदीक पहुंचा रात का पारा

इंदौर (Indore)। शहर में तापमान  (city temperature) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कल रात न्यूनतम तापमान (minimum temperature) पहली बार 21 डिग्री के नजदीक पहुंचा। यह बीते कुछ सालों का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान भी है, जिससे बीती रात मौसम की सबसे गर्म रात रही। वहीं पिछले कुछ दिनों से तुलना करें तो तापमान में पिछले 6 दिनों में 6 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी भी दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद दिन और रात के तापमान में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा होने के साथ ही परसो रात की अपेक्षा भी 2.2 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवा की दिशा पूर्वी रही और इनकी अधिकतम गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची।


अफगानिस्तान में बने सिस्टम से इंदौर में हो सकती है बारिश
भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ए.के, शुक्ला ने बताया कि अफगानिस्तान के पास एक सिस्टम बना हुआ है, जिसके कारण देश के कई क्षेत्रों में बादल और बारिश की स्थिति बन रही है। इसका असर इंदौर सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश पर भी है। उन्होंने बताया कि बादलों के कारण ही रात का तापमान ऊपर जा रहा है। वहीं हवाओं की दिशा भी पूर्वी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम के असर से आज इंदौर सहित संभाग के खंडवा, खरगोन सहित आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

6 दिन पहले 14 डिग्री पर था तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा वृद्धि हुई है। 27 फरवरी की रात को न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री था, वहीं छह रातों बाद ही कल रात तापमान 20.8 डिग्री पर पहुंचा, जो 27 फरवरी की अपेक्षा 6.1 डिग्री ज्यादा है।

Share:

Next Post

Vi ने लॉन्‍च किया धमाकेदार रिचार्ज प्‍लान, एक साल के लिए OTT सब्सक्रिप्शन के साथ मिलेंगे ये फायदे

Sat Mar 4 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi) । वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) ने अपने ग्राहकों के लिए एक विशेष पोस्टपेड प्लान की घोषणा कर दी है। Vi Recharge प्लान का नाम वीआई मैक्स 401 साउथ है और इस प्लान में कंपनी ओटीटी की सुविधा भी देने वाली है। यह प्लान नॉन हिंदीभाषी ग्राहकों के लिए लाया गया है। […]