
इंदौर। इंदौर में हाल ही में सामने आए करोड़ों की फिरौती के मामलों में अब बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर के एक साथी राजपाल को खरगोन से प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाया है, जिसमें पुलिस को शक है कि इन हाई-प्रोफाइल फिरौती मामलों के तार गैंग से जुड़े हो सकते हैं।
दरअसल, इंदौर में पिछले दिनों दो अलग-अलग मामलों में करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई थी, जिसमें दो पार्टनरों से 10 करोड़ और एक उद्योगपति से 5 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी, खास बात यह रही कि ये फिरौती कॉल वीपीएन नंबर के जरिए किए गए थे, जिससे आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया था, पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि इसी तरह का घटनाक्रम खरगोन में भी सामने आया था, जिसमें एक जैसा होने के चलते क्राइम ब्रांच को शक गहरा गया, इसी कड़ी को जोड़ने और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए राजपाल को इंदौर लाया गया है, फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश में जुटी है कि इन फिरौती कॉल्स के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका मास्टरमाइंड कौन है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved