उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

भारत जोड़ो की तरह हाथ जोड़ो यात्रा में भी कार्यकर्ता को एकजुटता दिखाना होगी

  • यात्रा को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुलदीप इंदौरा एवं उज्जैन प्रभारी शोभा ओझा ने कार्यकर्ताओं को समझाई रणनीति

उज्जैन। भारत जोड़ो यात्रा की तरह कांग्रेस आगामी 26 जनवरी से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान चलाएगी। इसकी रुपरेखा को लेकर कल दोपहर बाद कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी व जिला प्रभारी ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने का मंत्र दिया। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी कुलदीप इंदौरा एवं उज्जैन प्रभारी शोभा ओझा आए तथा उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया के अनुसार हाथ जोड़ो कार्यक्रम हेतु आयोजित बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा संगठन के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।


इस अभियान की शुरूआत 26 जनवरी से होने वाली है, जिसे लेकर श्री इंदौरा और शोभा ओझा ने कहा कि जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ने एकजुटता दिखाई है, ऐसे ही हाथ जोड़ो अभियान में भी कांग्रेस को एकता दिखानी है। बैठक को सत्यनारायण पंवार, योगेश शर्मा द्वारा भी संबोधित किया गया। इस मौके पर विवेक यादव, चेतन यादव, माया त्रिवेदी, अजीत सिंह ठाकुर, मुकेश भाटी, हेमंत गोमे, तबरेज खान, रमेश परिहार, रवि सांडिया, लालचंद भारती, देवव्रत यादव, पुरुषोत्तम कहार, सुनील जैन, अरुण गोस्वामी, मनीष गोमे, भरत शंकर जोशी, अंबर माथुर सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी शामिल थे। आभार नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने माना।

Share:

Next Post

कल से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में नहीं मिलेगा प्रवेश

Sat Dec 24 , 2022
श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो मोबाइल लाकर काउंटर के बाहर साथ आए परिजनों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार उज्जैन। मौजूद वर्ष की बिदाई और अंग्रेजी नववर्ष के आगमन को देखते हुए महाकालेश्वर मंदिर में अभी से भीड़ उमडऩे लगी है। कल से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश 1 जनवरी तक रोक […]