
जबलपुर। बोन एंड जॉइंट वैलनेस क्लिनिक के डायरेक्टर डॉ. अमित जयकुमार जैन (कोटवालों) के मार्गदर्शन में शनिवार शाम माल-11 स्थित पीवीआर स्क्रीन नंबर-1 में ‘एलाइनमेंट- द समिट ऑफ ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरीÓ विषय पर डॉक्टर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
आयोजकों के अनुसार, महाकौशल क्षेत्र में पहली बार बड़े पर्दे पर ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की तकनीकों और बारीकियों का डेमोंस्ट्रेशन किया गया। संगोष्ठी में करीब 190 जनरल प्रैक्टिशनर्स, फिजियोथैरेपिस्ट और शहर के अन्य चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। डॉ. अमित जैन ने नी रिप्लेसमेंट सर्जरी में उपयोग की जाने वाली तकनीक, उच्च गुणवत्ता वाले इंप्लांट, न्यूनतम चीरे तथा सर्जरी से जुड़ी महत्वपूर्ण बारीकियों को बड़े पर्दे पर समझाया। इस दौरान चिकित्सकों के सवालों के जवाब भी दिए गए। कार्यक्रम में नी रिप्लेसमेंट करा चुके मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद किस तरह दर्द से राहत मिलने के साथ दैनिक जीवन को बेहतर तरीके से जिया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. चांदनी, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, योगेंद्र दुबे, सचिन जैन, नरेश ग्रोवर, राधेलाल गुप्ता सहित बोन एंड जॉइंट वैलनेस क्लिनिक की टीम और गणमान्यजन मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved