
विदिशा। मप्र(Madhya Pradesh) के विदिशा(Vidisha) के लटेरी के मुरवास थाना अंतर्गत एक आदिवासी युवती (Tribal Girl) के साथ गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज (FIR File) किया है. पुलिस ने इसमें एक को सह आरोपी बनाया है. परिजनों के मुताबिक लड़की रात में शौच के लिए गई थी, तभी 3 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म(Gang Rape) किया है. लटेरी एसडीओपी के मुताबिक दोनों आरोपियों को राउंडअप कर लिया गया है. दुष्कर्म सहित एससीएसटी एक्ट(SC ST Act) के तहत भी मामला दर्ज किया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved