उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महिदपुर प्रिंट मीडिया एसोसिएशन का गठन

महिदपुर। रविवार को महिदपुर तहसील के समस्त प्रिंट मीडिया से पत्रकारों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में झारडा, घोंसला, खेड़ा खजूरिया, जगोटी, महिदपुर रोड, महिदपुर के प्रिंट मीडिया के करीब 35 पत्रकार शामिल हुए। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रिंट मीडिया की महत्ता को पाठकों एवं समाज में बरकरार रखने के उद्देश्य से संगठन बनाया गया है। सर्वसम्मति से पत्रकार ओम प्रकाश सोनी को अध्यक्ष चुना गया।


साथ ही तीन उपाध्यक्ष घोंसला से दिनेश वर्मा , महिदपुर रोड से नरेश शर्मा तथा झारडा से सुनील जैन , सचिव महिदपुर से पत्रकार स्वस्तिक चौधरी, सहसचिव झारड़ा से राहुल पोरवाल , महिदपुर से विशाल शर्मा,खेड़ा खजुरिया से दीपक प्रजापति, कोषाध्यक्ष महिदपुर से तन्मय खण्डुजा मनोनीत किए गए। साथ ही कार्यकारिणी के रूप में रमेश गौड, विजय चौधरी, रमेश सकलेचा, अर्जुनसिंह ठाकुर, बाबूलाल कुमावत, रामेश्वर मालवीय, गिरीश शर्मा, दिनेश मण्डोवरा, अनंत शर्मा, मनोज प्रजापत, गोपाल उपाध्याय, संजय राय, मांगीलाल कुमावत,डॉ. रघुवीर सिंह राजपूत, कमल सेन, नागुलाल वर्मा, अरुण बुरड़ मनोनीत किए गए।

Share:

Next Post

प्रधानमंत्री जनता के साथ-सांसद

Tue Mar 1 , 2022
नागदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि देश का प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बने आप भी मेहनत करो और आत्मनिभ्रर बनो। अगर कोई परेशानी आए तो सरकार साथ है। यह बात प्रकाश नगर राणी सती मंदिर के सामने शुरू किए गए नमो सेवा केंद्र के शुभारंभ पर सांसद अनिल फिरोजिया ने कही। सांसद ने कहा […]