img-fluid

जिनपिंग की तबीयत को लेकर बड़ा दावा, भारत से लौटते ही गए थे हॉस्पिटल

September 16, 2026

डेस्क: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सेहत को लेकर चीनी लोकतंत्र पार्टी (CDP) के चेयरमैन जी वानजुन ने बड़ा दावा किया है. वानजुन के मुताबिक, भारत में आयोजित BRICS Summit में हिस्सा लेने के बाद चीन लौटे शी जिनपिंग को बीजिंग एयरपोर्ट से सीधे सैन्य हेलीकॉप्टर के जरिए बीजिंग 301 अस्पताल ले जाया गया. उनका दावा है कि जिनपिंग को अस्पताल में आपातकालीन उपचार दिया गया.

वानजुन ने कथित प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से दावा किया है कि जिनपिंग के चीन लौटने पर बीजिंग एयरपोर्ट पर सामान्य तौर पर दिखाई देने वाला आधिकारिक स्वागत नहीं हुआ. उनके मुताबिक, न तो बड़ी संख्या में अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद थे और न ही कोई औपचारिक स्वागत समारोह हुआ. दावा है कि एयरपोर्ट से जिनपिंग को सीधे अस्पताल ले जाया गया.


  • CDP के चेयरमैन जी वानजुन ने इससे आगे दावा किया है कि नई दिल्ली में BRICS Summit के दौरान भी जिनपिंग की तबीयत अचानक बिगड़ी थी और उन्हें उनके साथ मौजूद मेडिकल टीम ने संभाला था. उनके मुताबिक, इसी वजह से जिनपिंग ने अपनी भारत यात्रा कथित तौर पर तय कार्यक्रम से पहले समाप्त की. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. जिनपिंग के 301 अस्पताल में भर्ती होने, आपातकालीन उपचार दिए जाने या सैन्य हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाए जाने की पुष्टि चीन सरकार, 301 अस्पताल या किसी विश्वसनीय स्वतंत्र स्रोत की ओर से नहीं की गई है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved