img-fluid

दोस्त ने ही दोस्त की चाकू से गोदकर की हत्या, बाणगंगा पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा

August 11, 2026

इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक शराब पीने की बात को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया हमले में गंभीर रूप से घायल राजेश नायक की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और इंदौर में रहकर बर्तन बेचने का काम करता था।


  • आरोपी हरिओम भी मृतक के साथ इसी काम से जुड़ा हुआ था बताया जा रहा है कि शराब पीने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने राजेश पर चाकू से कई वार कर दिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था मामले की सूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य जुटाए और जांच के बाद आरोपी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

    Share:

  • सब्जियों के बीच रेंग रहे थे कॉकरोच, काजू कतली में मिले कीड़े और फफूंद; Blinkit-Reliance पर FDA की सख्ती

    Tue Aug 11 , 2026
    नई दिल्ली। महाराष्ट्र(Maharashtra) में खाने पीने के सामान की गुणवत्ता(quality) और साफ सफाई को लेकर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन(Food and Drug Administration) यानी FDA ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित Blinkit के एक डार्क स्टोर में जांच के दौरान गंदगी के साथ बड़ी संख्या में कॉकरोच पाए गए। इसके अलावा स्टोर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved