देश राजनीति

पहली बार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे मनीष तिवारी

नारायणपेट। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव खत्म होते ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में चल रही नाराजगी धीरे-धीरे खत्‍म होने लगी है। जिनमें वरिष्‍ठ नेता मनीष तिवारी (Manish Tewari) के तेवर भी बदल गए हैं। कांग्रेस की चल रही भारत जोड़ो यात्रा (india couple travel) का वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी (Manish Tewari)  हिस्सा बन गए हैं। पार्टी को बगावती सुर दिखा चुके सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) और कांग्रेस आलाकमान के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।


आपको बता दें कि मनीष तिवारी आज वह तेलंगाना में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। आपको बता दें कि कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव की मांग करने वालों में मनीष तिवारी भी शामिल थे। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन पत्र पर बतौर प्रस्तावक हस्ताक्षर भी किए थे। इसके बाद ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि नया अध्यक्ष मिलते ही कांग्रेस के कथित जी-23 की नाराजगी दूर हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को तेलंगाना के नारायणपेट जिले के येलिगंदला से फिर से शुरू हुई। इसके आज 23.3 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यात्रा शुक्रवार रात को महबूबनगर में रुकेगी। राज्य में यात्रा का यह तीसरा दिन है।

कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा सुबह करीब 6.10 बजे शुरू हुई और इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रभारी के सी वेणुगोपाल और पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी सहित कई नेता बड़े नेता राहुल गांधी के साथ शामिल हुए।

Share:

Next Post

अरविंद केजरीवाल के 'नोट पर फोटो' वाले बयान पर भड़के बॉलीवुड सेलेब्स, बताया 'कमजोर नेता'

Fri Oct 28 , 2022
मुंबई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘नोट पर फोटो’ वाले बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई उनके स्टेटमेंट का विरोध कर रहा है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार से भारतीय मुद्रा रुपये पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर लगाने […]