इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

युवा मोर्चा अध्यक्ष के लिए कई दावेदार उम्र का बंधन लागू करेगी भाजपा

  • 30 साल से कम उम्र के युवाओं को नगर अध्यक्ष की कमान मिलने की संभावना

इंदौर। भाजपा (BJP) की मुख्य कार्यकारिणी भले ही अभी गठित नहीं हुई हो, लेकिन उसके आनुषंगिक संगठन मोर्चा को लेकर दावेदारी करने वाले पीछे नहीं हैं। युवा मोर्चा में 30 साल तक की उम्र का बंधन लागू होने के बाद कोशिश की जा रही है कि इसी उम्र के आसपास के किसी वरिष्ठ युवा को जवाबदारी दी जा सके। वैसे दावेदारी करने वाले तो बहुत हैं, लेकिन चार नाम प्रमुखता से दावेदारी कर रहे हैं।


भाजपा (BJP) में युवा मोर्चा की अपनी एक अहमियत होती है और मोर्चा को पार्टी की रीढ़ की हड्डी भी कहा जाता है। संगठन भी इसकी कमान मजबूत युवा नेता के हाथ में ही देता है। चूंकि नगर अध्यक्ष बदले सालभर से ज्यादा हो गया है और प्रदेश में भी मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा हो गई है, इसलिए अब नगर का मोर्चा भी जल्द ही तैयार किया जाएगा, ताकि आने वाले चुनाव में उसका उपयोग किया जा सके। फिलहाल पिछली कार्यकारिणी में रहे महामंत्री रोहित चौधरी (Rohit Choudhary) दावेदारों में सबसे आगे हैं। वे विधायक रमेश मेंदोला (Ramesh Mendola) के करीबी हैं और युवाओं की एक बड़ी फौज भी उनके साथ है। हालांकि उनका निगम चुनाव लडऩे का भी मन है, लेकिन संगठन उन्हें मोर्चा अध्यक्ष की जवाबदारी दे सकता है। वहीं दूसरे महामंत्री मयूरेश पिंगले भी अध्यक्ष की दौड़ में अपने आपको आगे मानकर चल रहे हैं। दोनों महामंत्रियों के साथ-साथ कुछ अन्य दावेदार भी हैं। वहीं 1 नंबर से सुदर्शन गुप्ता के नजदीकी धीरज ठाकुर (Dhiraj Thakur) का नाम भी दावेदारों में शामिल है। धीरज के पास भी युवाओं की एक बड़ी टीम है। कुछ स्थानीय नेता भी धीरज के पक्ष में हैं। वहीं एक नया नाम जो पिछली बार युवा मोर्चा की कार्यसमिति में था, वह भी चौथे नंबर पर है। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे (Gourav Randeepe) की ओर से नयन दुबे (Nayan Dubey) का नाम युवा मोर्चा के लिए दिया जा सकता है। नयन छात्र राजनीति (Student Politics) में गौरव के साथ रहे हैं और उनके खास समर्थक हैं। संगठन की कोशिश है कि 30 साल से कम उम्र के युवा को मोर्चा की कमान दी जाए, लेकिन कोई नाम न मिलने की स्थिति में 30 साल के आसपास का कोई नाम भी आ सकता है।


Share:

Next Post

ये पॉलिटिक्स है प्यारे

Mon Jul 5 , 2021
जो प्रदेश अध्यक्ष बना उसका ब्याव मंड गया इसे संयोग ही कहा जाएगा कि युवा मोर्चा के पिछले तीन प्रदेश अध्यक्षों की शादी अध्यक्ष बनने के बाद ही हुई। यानि उनके लिए प्रदेश अध्यक्ष का पद फायदेमंद साबित हुआ। इंदौर से प्रदेश युवा मोर्चा तक पहुंचे अमरदीप मौर्य की शादी उनके अध्यक्ष बनने के बाद […]