उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

आज सुबह महापौर एवं पार्षदों ने किए महाकाल दर्शन

उज्जैन। नवनिर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल ने कहा है कि कार्य ग्रहण करने के बाद वह पहला काम वह नगर निगम में सुशासन स्थापित करेंगे। यदि नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों में सुशासन रहा तो शहर के सभी काम ठीक ढंग से हो सकेंगे। महापौर मुकेश टटवाल सुबह सबसे पहले स्नान के लिए रामघाट पहुँचे और वहाँ से स्नान के बाद गुरुद्वारे में दर्शन किए तथा महाकाल दर्शन करने पहुँचे। यहाँ दर्शन अभिषेक करने के बाद कालिदास समारोह में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुँचे।


महापौर मुकेश टटवाल ने अग्निबाण से चर्चा में बताया शपथ ग्रहण के बाद आज दोपहर में ही नगर निगम में कार्यभार भी ग्रहण कर लूंगा और सबसे पहले नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों में समन्वय बनाकर सुशासन स्थापित करूंगा। इसके बाद शहर विकास के अन्य कार्यों की शुरुआत करूंगा यदि कर्मचारियों में सुशासन रहा तो सभी कार्य ठीक ढंग से हो सकेंगे। इसके अलावा शहर की अन्य समस्याएं जो नागरिकों ने मुझे सुझाव के रूप में दी है, उन पर विचार करके दूर करने के उपाय किए जाएंगे।

Share:

Next Post

केंद्र की मनमानी के खिालफ राजभवन का घेराव करने की निकली कांग्रेस

Fri Aug 5 , 2022
प्रदेश भर से जुटे कांग्रेसी, जगह-जगह बेरिकेट्र्स भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी राज्यों में प्रदेश स्तर पर कांग्रेस आज महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना व रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के विरोध में राजभवन का घेराव किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसी क्रम में मप्र कांग्रेस कमेटी भी राजधानी मेें […]