img-fluid

इंदौर निगम के कारण रुक गया मेट्रो का काम

April 23, 2026

  • छोटा गणपति और शिवाजी मार्केट के बाधक हटाने के लिए मेट्रो ट्रेन कंपनी ने दिए एक करोड़
  • अब निगम ने कहा छोटा गणपति के बाधक हटाने में लगेंगे ढाई महीने

 

इंदौर। नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब मेट्रो ट्रेन का काम अटक गया है। मेट्रो ट्रेन कंपनी द्वारा शिवाजी मार्केट और छोटा गणपति मंदिर के सामने से बाधक निर्माण हटाने के लिए निगम में एक करोड़ रुपए जमा कराए गए थे। अब निगम ने कह दिया है कि छोटा गणपति के सामने के निर्माण हटाने में ढाई महीने का समय लगेगा।

मेट्रो ट्रेन कंपनी द्वारा नगर निगम के मुख्यालय के पास में मेट्रो ट्रेन का स्टेशन बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। इसके लिए शिवाजी मार्केट की पार्किंग की बिल्डिंग को तोड़ा जा चुका है और उसे स्थान पर खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही जहां अभी सडक़ है, वहां से भी खुदाई की जाना है। इसके लिए मेट्रो ट्रेन कंपनी की ओर से शिवाजी मार्केट की 14 दुकान तोडऩे के लिए नगर निगम को पत्र भेजा गया था। इसके साथ ही छोटा गणपति मंदिर के सामने बनी हुई 12 दुकान और कुछ अवैध गुमटी हटाने के लिए भी नगर निगम को पत्र भेजा था। नगर निगम द्वारा इन निर्माण को तोडऩे के लिए उनकी लागत की राशि के रूप में मेट्रो ट्रेन कंपनी से एक करोड रुपए की मांग की गई थी। निगम की इस मांग के आधार पर मेट्रो ट्रेन कंपनी द्वारा यह राशि नगर निगम के खजाने में जमा करवा दी गई। इसके बाद से मेट्रो ट्रेन कंपनी द्वारा यह बाधक निर्माण नगर निगम द्वारा हटाए जाने का इंतजार किया जा रहा है। उक्त निर्माण नहीं हट पाने के कारण मेट्रो ट्रेन का काम रुक रहा है। इस बारे में मेट्रो ट्रेन कंपनी के अधिकारियों द्वारा नगर निगम से संपर्क करते हुए अपने काम की बाधा को जल्दी हटाने के लिए कहा जा रहा है।


  • इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जब भी इस तरह का मामला होता है, तब हमारे द्वारा पहले संबंधित निर्माण में कारोबार करने वाले व्यक्ति को नोटिस देकर एक महीने में निर्माण को खाली कर देने के लिए कहा जाता है। इस अवधि में जब संबंधित व्यक्ति द्वारा स्थान खाली नहीं किया जाता है तो फिर उसकी लीज अथवा पट्टा निरस्त करने की कार्रवाई 15 दिन में की जाती है। फिर इसकी सूचना उसे देते हुए उसे इस स्थान से बेदखल करने के लिए बेदखली अधिनियम के तहत कलेक्टर कार्यालय में प्रकरण प्रस्तुत किया जाता है। इस प्रकरण पर 30 दिन में संबंधित अधिकारी द्वारा विचार पूर्ण करने के उपरांत अपना फैसला दिया जाता है। इस तरह से बेदखली का कार्य पूर्ण करने में कम से कम ढाई माह की प्रक्रिया होती है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया के चलते हुए अभी इन स्थानों के मेट्रो ट्रेन के काम में बाधक निर्माण को नहीं हटाया जा सका है। इस बारे में नगर निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह का कहना है कि शिवाजी मार्केट के निर्माण को बेदखल करने के बारे में अगले कुछ दिन में ही हमें आदेश मिल जाने की उम्मीद है। छोटा गणपति क्षेत्र के निर्माण के मामले में तो अब प्रकरण को दाखिल करने की प्रक्रिया की गई है। ऐसे में निश्चित तौर पर इस प्रक्रिया के पूरा होने में एक माह से कुछ अधिक समय लगेगा।

    Share:

  • स्टॉक मार्केट में भूचाल, सेंसेक्स 852 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,173 पर बंद

    Thu Apr 23 , 2026
    डेस्क। ग्लोबल संकेतों और भारी बिकवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र के आखिर में बीएसई सेंसेक्स 852.49 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 77664.00 के लेवल पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी अंत में 205.05 अंक की तेज गिरावट के साथ 24,173.05 के लेवल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved