
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश (MP) सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Election) को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही भाजपा (BJP) चुनाव (Election) जीतने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है। एक माह पहले मध्यप्रदेश में 3 राज्यों के विधायक और मंत्री भेजे गए थे, जिन्होंने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की रिपोर्ट (Report) बनाकर आलाकमान को भेजी थी। पार्टी ने अब मतदान के दौरान मॉनीटरिंग के लिए गुजरात और उत्तरप्रदेश (Gujrat & UP) के विधायकों व मंत्रियों को मध्यप्रदेश भेजने का निर्णय लिया है। यह सभी विधायक और मंत्री 230 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के 48 घंटे पहले तक मौजूद रहेंगे और रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे। इसमें 143 सीटों पर उत्तरप्रदेश के विधायक, मंत्रियों को भेजा जाएगा, जबकि शेष सीटों पर गुजरात के विधायक और मंत्रियों को भेजा जाएगा। यह लोग हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर मॉनीटरिंग करेंगे और रिपोर्ट देंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved