इंदौर न्यूज़ (Indore News)

शर्मसार प्रदेश, हरदा सीहोर में मासूमों से कुकर्म

हरदा। दो अलग-अलग स्थानों पर मासूमों के साथ दुष्कर्म (Rape) की घटना हुई। घटना मेें एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पहली घटना हरदा (Harda) जिले में हुई, जहां एक पांच साल की मासूम लापता हो गई थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में आरोपी बच्ची को गंभीर हालत में घर के बाहर छोडक़र फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म करने वाले दो व्यक्तियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। दूसरी घटना सीहोर में हुई। यहां भी एक दरिंदे ने पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना 13 दिसंबर की है। दो दिन पहले बच्ची ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी विनोद माहेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share:

Next Post

महाराष्ट्र में 200 गांव मिलाकर बसेगी एक और नई मुंबई

Tue Dec 19 , 2023
मुंबई। मुंबई (Mumbai) में बढ़ती आबादी को देखते हुए लोगों को बेहतर हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट सुविधाएं देने के मकसद से महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए तहत एक नया शहर बसाने का फैसला लिया गया है। इसे थर्ड मुंबई नाम दिया गया है। यह नया शहर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के […]