देश

मोदी ने रूपाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए रविवार को कहा है कि उन्होंने राज्य के विकास में प्रभावी योगदान दिया है। श्री रूपाणी का आज 62वां जन्मदिन है। श्री मोदी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, “गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य की उन्नति के लिए उन्होंने प्रभावी योगदान किया है। उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

वहीं, मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने ट्वीटर पर लिखा-गुजरात के मुख्यमंत्री, कर्मठ साथी श्री vijayrupanibjp जी को जन्मदिन पर आत्मीय बधाई! ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखें व दीर्घ आयु प्रदान करें; आप ऐसे ही समर्पित भाव से जनकल्याण तथा गुजरात के उत्थान के लिए कार्य करते रहें। शुभकामनाएं!

Share:

Next Post

ट्रंप के बयान के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने टिकटॉक की खरीद के सौदे को रोका

Sun Aug 2 , 2020
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से सोशल नेटवर्किंग ऐप टिकटॉक को बंद करने की चेतावनी के बाद प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने उसे खरीदने के लिए की उसकी निर्माता कंपनी बाइटडांस के साथ चल रही बातचीत पर विराम लगा दिया है। बतादें कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से […]