देश

महाराष्ट्र विधानमंडल का 18 जुलाई से शुरू होने वाला मानसून सत्र स्थगित

मुंबई। महाराष्ट्र विधानमंडल (Maharashtra Legislature) का 18 जुलाई से शुरू होने वाला मॉनसून सत्र स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि विधानमंडल के मॉनसून सत्र (Monsoon Session of Legislature) के लिए नई तिथी की घोषणा जल्द की जाएगी। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि मॉनसून सत्र को स्थगित किए जाने के पीछे क्या वजह है। महराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद अभी तक कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया है।

पिछले हफ्ते खबर आई थी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) अगले सप्ताह 13 मंत्रियों को शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में देरी मॉनसून सत्र को स्थगित करने का प्रमुख वजह हो सकता है।


अभी तक नहीं हुआ कैबिनेट का विस्तार
पिछले हफ्ते दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दोनों ने शनिवार को दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले किया जाएगा। इधर शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मनसे के कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें तेज
शुक्रवार को डिप्टी सीएम उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में राज ठाकरे के घर उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले खबर आई थी कि एमएनएस को भी शिंदे की कैबिनेट में शामिल करते हुए अमित ठाकरे को मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लोर टेस्ट और स्पीकर के चुनाव के दौरान एमएनएस के इकलौते विधायक ने बीजेपी-शिंदे गुट वाली शिवसेना के समर्थन में वोट किया था।

Share:

Next Post

मादा बाघ "सुंदरी" पहुंची भोपाल वन विहार 

Fri Jul 15 , 2022
भोपाल ! वन विहार राष्ट्रीय उद्यान (Van Vihar National Park) ‘जू़’ भोपाल में 14 जुलाई को मध्यरात्रि में लगभग 2 बजे कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला (Kanha Tiger Reserve Mandla) से चिकित्सकीय देख-रेख में मादा बाघ सुंदरी को लाया गया। संचालक, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ने बताया कि सुंदरी (beauty) लंबी यात्रा करने के बाद थकी […]