इंदौर न्यूज़ (Indore News) भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

नगर अध्यक्ष भोपाल में मोर्चा की घोषणा अटकी

  • फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल, किसी ने कहा वास्तविक सूची ही किसी ने वायरल कर दी

इंदौर। भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के भोपाल में रहने के कारण कल भाजपा युवा मोर्चा की नगर कार्यकारिणी भी घोषित होते-होते रह गई। बताया जा रहा है कि नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने सूची घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन एक दिन पहले सोशल मीडिया पर जो सूची वायरल की गई, उसे ही वास्तविक बताया गया। इस कारण भी घोषणा रोकी गई। अब आज या कल में सूची घोषित करने की बात कही जा रही है।

इंदौर शहर में भाजपा के पदाधिकारियों की घोषणा के मामले में हर बार पेंच फंस जाता है। चाहे वह मुख्य इकाई हो या फिर युवा मोर्चा या महिला मोर्चा जैसी कार्यकारिणी। ग्रामीण क्षेत्र की युवा मोर्चा की इकाई को जिलाध्यक्ष ने बड़े नेताओं की सहमति से मंगलवार को जारी कर दिया। मंगलवार देर रात ही नगर इकाई की सूची जारी होना थी, लेकिन किसी ने एक फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।


हालांकि इसकी पुष्टि नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने नहीं की। सूत्रों का कहना था कि यह सूची वास्तविक सूची के करीब थी, इसलिए इसे रोक दिया गया है। सूची कैसे लीक हुई, इसको लेकर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी नाराजगी जताई। कल चूंकि रणदिवे और शहर के सभी विधायक भोपाल में थे, इसलिए सूची जारी नहीं हो पाई, जबकि मिश्रा ने इसे शाम तक जारी करने की घोषणा कर दी थी। अब कहा जा रहा है कि आज सूची घोषित कर दी जाएगी, लेकिन इसमें भी संदेह नजर आ रहा हैं, क्योंकि महामंत्री पद के लिए अभी भी पेंच फंसा हुआ है। अगर यह पेंच निकल जाता है तो सूची घोषित कर दी जाएगी। शहर की सूची को लेकर वर्तमान विधायकों का दबाव भी मोर्चा अध्यक्ष पर हैं। अगले साल विधानसभा चुनाव होने के चलते महामंत्री के साथ-साथ अन्य पदों पर चुनाव लडऩे के इच्छुक नेता और वर्तमान विधायक अपना कब्जा जमाना चाहते हैं।

Share:

Next Post

भारत में तेल बेचने के लिए मिल रहे लुभावने ऑफर, सऊदी अरब और रूस में मची होड़

Thu Aug 18 , 2022
नई दिल्‍ली । भारत (India) का रूस (Russia) से कच्चे तेल (Crude oil) का आयात पिछले पांच महीनों में पहली बार जुलाई में जाकर नीचे गिरा है. वहीं, भारत ने सऊदी अरब (Saudi Arab) से पिछले पांच महीनों के मुकाबले जुलाई में ज्यादा तेल खरीदा है. हालांकि, अभी रूस सऊदी अरब को पीछे छोड़ते हुए […]