img-fluid

बच्चों को जहरीला दूध पिलाकर मां ने उठाया खौफनाक कदम, वाटर टैंक में मिले तीनों के शव; मोबाइल में कैद थी पूरी वारदात

August 11, 2026

फतेहाबाद। हरियाणा (Haryana) के फतेहाबाद जिले के मेहूवाला गांव (Mehuwala Village) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 31 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुदेश (Anganwadi worker Sudesh)  ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ मिला दूध (Poisonous milk) पिलाने के बाद खुद भी वही जहरीली चीज पी ली। इसके बाद वह दोनों बच्चों के साथ फार्महाउस में बने पानी के टैंक में कूद गई। इस घटना में महिला और उसके 9 वर्षीय बेटी ज्योति तथा 8 वर्षीय बेटे विनीत की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को तीनों के शव फार्महाउस के आंगन में बने करीब 10 फीट गहरे पानी के टैंक से बरामद किए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसियों ने तीनों को टैंक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।



  • मोबाइल में मिला पूरी घटना का वीडियो

    पुलिस की जांच के दौरान सुदेश के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया। वीडियो में महिला अपने दोनों बच्चों को जहरीला स्प्रे मिला दूध पिलाती नजर आ रही है। इसके बाद वह खुद भी जहरीला पदार्थ पीती दिखाई देती है।

    वीडियो में सुदेश रोते हुए अपने इस कदम के लिए पति संदीप कुमार को जिम्मेदार ठहराती नजर आ रही है। बताया गया है कि घटना से कुछ समय पहले उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील भी पोस्ट की थी। पुलिस अब मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से मिले इन डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

    पति पर मारपीट और शराब की लत का आरोप

    मृतका के रिश्तेदार प्रवीण की शिकायत के मुताबिक, सुदेश की शादी वर्ष 2014 में संदीप कुमार से हुई थी। आरोप है कि संदीप शराब पीने का आदी था और अक्सर सुदेश के साथ मारपीट करता था। परिजनों का दावा है कि घटना से एक दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

    प्रवीण के मुताबिक, गुरुवार को संदीप ने उसे फोन कर पूछा था कि क्या सुदेश और दोनों बच्चे उसके घर आए हैं। इसके कुछ ही देर बाद संदीप ने दोबारा फोन किया और रोते हुए बताया कि तीनों के शव फार्महाउस के पानी के टैंक में मिले हैं।

    पति के खिलाफ केस दर्ज

    घटना के बाद पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत और महिला के मोबाइल में मिले अंतिम वीडियो के आधार पर संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

    तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले परिवार में क्या विवाद हुआ था और महिला ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

    Share:

  • अब भागें नहीं, अमित शाह का सामना करें: संसद में राहुल गांधी पर बरसे किरेन रिजिजू

    Tue Aug 11 , 2026
    नई दिल्ली. केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने मंगलवार को लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा और कहा कि अब जब गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) उनके द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं तो राहुल गांधी को संसद से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved