img-fluid

MP: स्कूल से घर लौटते समय उफनते नाले में बही 11वीं की छात्रा, रेस्क्यू के बाद मिला शव

September 20, 2026

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में बारिश के बीच एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई की कक्षा 11वीं की छात्रा प्रियंका प्रजापति की उफनते नाले में बहने से मौत हो गई। छात्रा का शव नाले से बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रियंका स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रही थी। चमारीडोल स्थित अपने घर के पास जैसे ही वह नाला पार करने लगी, तेज बारिश के कारण नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से प्रियंका संभल नहीं सकी और नाले में बह गई।

छात्रा जब देर तक घर नहीं पहुंची, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों, स्थानीय समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और सरई थाना पुलिस की टीम ने पूरी रात नाले और आसपास के इलाके में सघन तलाश अभियान चलाया। तलाशी के दौरान नाले में एक पेड़ की झाड़ियों के पास प्रियंका का स्कूल बैग फंसा हुआ मिला।


  • बैग मिलने के बाद पुलिस ने उसी दिशा में खोजबीन तेज की, जिसके बाद नाले से प्रियंका का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कूल से घर लौटते समय हुए इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

    Share:

  • यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा हमला, 1 हजार से ज्यादा ड्रोन दागे

    Sun Sep 20 , 2026
    नई दिल्ली: यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा हमला किया है. इसमें एक साथ एक हजार से ज्यादा ड्रोन से हमला किया गया है. अलजजीरा के मुताबिक, रूस में संसदीय चुनावों के आखिरी दिन, राजधानी समेत मॉस्को इलाके पर यूक्रेनी ड्रोन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है. एक बड़ी रिफाइनरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved