img-fluid

मप्रः सीएम शिवराज आज पंचायतों की प्रशासकीय समितियों एवं प्रधानों को करेंगे संबोधित

January 17, 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) आज दोपहर 12 बजे त्रिस्तरीय पंचायतों की प्रशासकीय समितियों (Administrative Committees of Three Tier Panchayats) एवं उनके प्रधानों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को स्वयं ट्वीट के माध्यम से दी है। इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा कलेक्टर्स को इस संबंध में आदेश जारी किये हैं।


बता दें कि मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर फंसे पेंच के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव रद्द कर दिये गये थे। इसके बाद पंचायतों की प्रशासकीय समितियों एवं उनके प्रधानों के अधिकार भी राज्य सरकार ने वापस ले लिए। अब मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को इन समितियों के प्रधानों से संवाद करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री उनके वित्तीय अधिकारों को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

सभी कलेक्टर्स को दिया निर्देश
इधर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उनसे कहा गया है कि मुख्यमंत्री त्रिस्तरीय पंचायतों की प्रशासकीय समितियों एवं उनके प्रधानों को संबोधित करेंगे। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायतों की प्रशासकीय समितियों के सदस्यों और प्रधानों को सीएम का संबोधन सुनने और देखने की व्यवस्था कराई जाए। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • श्रीलंका पर चीनी घेरा

    Mon Jan 17 , 2022
    – डॉ. वेदप्रताप वैदिक चीन के विदेश मंत्री वांग यी पिछले दिनों कुछ अफ्रीकी देशों के साथ-साथ श्रीलंका भी गए। वहां उन्होंने भारत का नाम तो नहीं लिया लेकिन जो बयान दिया, उसमें उन्होंने साफ़-साफ़ कहा कि चीन-श्रीलंका संबंधों में किसी तीसरे देश को टांग नहीं अड़ानी चाहिए। यही बात उनके राजदूतावास ने उनके कोलंबो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved