मध्‍यप्रदेश

MP : पाबंदी के बावजूद ट्रैक्टर रैली निकालने पर अड़ी कांग्रेस


कृषि बिल पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन
भोपाल। कृषि कानून के खिलाफ किसानों के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस आज ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर विधानसभा परिसर में पहुंचकर गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना देंगी।
सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित सभी बड़े नेता पहुंच गए थे। प्रशासन ने ट्रैक्टर ट्राली मार्च की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद मार्च को लेकर अड़े कांग्रेसी विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। इधर विधानसभा परिसर के बाहर पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली का नेतृत्व कर रहे अरूण यादव के घर पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। कांग्रेस के मौन धरने में सभी विधायक शामिल हो रहे हैं।
15 माह काम करते तो चार्टर वाले ट्रैक्टर में नहीं आते- नरोत्तम मिश्र
कृषि कानून को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अब किसानों की याद आ रही है। अगर कांग्रेस अपने 15 माह के कार्यकाल में प्रदेश और किसानों का विकास करती तो आज चार्टर्ड में घूमने वाले कांग्रेसी नेताओं को ट्रैक्टर पर सवार होकर धरना नहीं देना पड़ता।

Share:

Next Post

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में यह कमाल करने वाले इकलौते भारतीय

Mon Dec 28 , 2020
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में अपना पांचवा टेस्ट खेल रहे टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में पंत ने वो कमाल कर दिखाया है, जो आज तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी से नहीं हो सका था। पंत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट […]