बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

अपडेट… मप्र: सीधी बस हादसे में 47 की मौत की पुष्टि, चार अब तक लापता

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी जिले (Sidhi District)में रामपुर नैकिन थाना इलाके में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना (Bus Accident) में जिला प्रशासन ने 47 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि अब तक चार यात्रियों का पता नहीं चल पाया है।

जिला प्रशासन के अनुसार सुबह तेज रफ्तार बस बाणसागर बांध की करीब 25 फीट गहरी नहर में जा गिरी थी। 35 सीटर बस में 58 यात्री सवार थे। इनमें से सात यात्रियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबिक देर शाम तक 47 लोगों के शव नहर से बरामद हुए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, चार लोगों को समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है।


जिला प्रशासन के अनुसार, इस हादसे में मरने की पहचान तपस्या पनिका निवासी ग्राम देवरी, अजय कुमार पनिका-देवरी, राजकली यादव-देवरी, विश्वनाथ निवासी देवरी, नम्रता यादव-कुशमी, आशा सिंह-गिजवार, सोमबाई सिंह-वनदेवा, सुमित्रा कोल-ग्राम तिलवार, अशोक कुमार तिवारी-बेलहा, विमला प्रजापति- ग्राम चितवरिया, यशोदा विश्वकर्मा- ग्राम गेरुआ, अंकिता तिवारी-बेलहा, पुष्पराज प्रजापति-तरका, राघवेन्द्र तिवारी-सजहा, सुरेखा कोल-लिलवार, सुषमा सिंह- ग्राम पोड़ी, प्रियंका सिंह-डउआढोल, राजवती सिंह-डउआढोल, सविता बैगा- ग्राम साजापानी, राजकुमार प्रजापति-हरफरी, अवधेश प्रजापति-नाउनकला, अनिल त्रिपाठी- चोरगढ़ी, प्रिया तिवारी- ग्राम बर्रा, त्रिमेश तिवारी-बर्रा, लक्ष्मी पनिका-कुशमहर, जगमोहन साकेत-ग्राम चदैनिया, विमला द्विवेदी-रामपुर नैकिन, अथर्व गुप्ता- रामपुर नैकिन, पिंकी गुप्ता- रामपुर नैकिन, अमरज्योति साकेत-कुकुढीझर, रामसुख साकेत-कुकुढीझर, सुशीला प्रजापति- दमुरी, रीना तिवारी- ग्राम खजुरी, जगदीश प्रसाद गुप्ता-कोहरिया, कल्याण सिंह यादव- कठास, कविता यादव- कठास, अनिल कुमार पटेल- ग्राम पढ़रिया खुर्द, हीरालाल शर्मा -उत्तरी करौदिया, अयोध्या पाल- ग्राम अमहा, मनमोहन बैगा- गांधीग्राम, प्रदीप कुमार- ग्राम जूरी, राजेन्द्र द्विवेदी -किटहा, दिग्विजय सिंह चंदेल- ग्राम ईश्वरनगर पनौड़ा, कोमल सिंह गौड़-धनवाही, अनिल पटेल- झोको, श्यामलाल साकेत- चुरहट और शिवभान पाल निवासी चुरहट के रूप में हुई है।

इसके अलावा खुशबू सिंह पटेल निवासी ग्राम पचोखर, अरविंद विश्वकर्मा निवासी कुकुढ़ीझर, दीपू प्रजापति निवासी ग्राम सपही और अजय पनिका ग्राम देवरी का पता नहीं चल पाया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

115 साल जिउंगा और एक-एक मिनट आपकी भलाई में लगाउंगा : ओमप्रकाश चौटाला

Wed Feb 17 , 2021
जींद। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने किसानों को कहा कि वे115 साल तक जिएंगे और अपना एक-एक मिनट आपकी भलाई में लगाएंगे। चौटाला ने कहा कि किसानों ने सारी सुख, सुविधाएं छोड़ कर संघर्ष की जो राह पकड़ी उससे समूचे देश का वातावरण बदल गया है। आंदोलन की वजह से पंजाब-हरियाणा की कटुता […]