देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया की समझाइश के बाद विगत 22 जुलाई से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई है।

मंत्री डॉ. सिसोदिया के निवास पर गुरुवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चे के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने बिना शर्त के हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया। मंत्री डॉ. सिसोदिया ने संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों को उनकी माँगों के संबंध में मुख्यमंत्री चौहान को अवगत कराने का आश्वासन दिया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

Samsung Galaxy A52s 5G फोन जल्‍द लेगा एंट्री, कलर के साथ ये चीजें हूई लीक

Fri Aug 6 , 2021
Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन पिछले कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक की जानकारी सामने आ चुकी है। लेटेस्ट लीक में फोन के कुछ रेंडर्स को लीक किया गया है, जिसमें कथित रूप से Samsung Galaxy A52s 5G फोन के कलर ऑप्शन देखे जा […]