img-fluid

MP: शादी के कुछ महीने बाद नवविवाहिता ने दी जान, मायके पक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

September 16, 2026

ग्वालियर। ग्वालियर में एक नवविवाहिता के फांसी लगाकर खुदकुशी करने का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।

मृतिका के भाई खेमराज कुशवाहा ने बताया कि उनकी बहन रजनी कुशवाह की शादी इसी साल अप्रैल में ग्वालियर के जनकगंज थाना इलाके के चावड़ी बाजार में रहने वाले रिंकू कुशवाह के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले ही रजनी अपने मायके से ससुराल ग्वालियर गई थी, जहां उसे छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वहीं इस पूरे मामले में सीएसपी मनीष यादव का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


  • डायरी में लिखी ये बात
    मौत से पहले मृतका रजनी कुशवाहा ने अपनी डायरी में जो दर्द बयां किया है, वो किसी को भी झकझोर कर रख दे। रजनी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि जब एक औरत अपना घर बसाने के लिए मायका छोड़ सकती है, तो गलत ससुराल मिलने पर उसे त्यागने का हुनर भी रखती है। डायरी के पन्नों में रजनी का वो दर्द साफ झलकता है, जहां उसने लिखा कि ससुराल आने के बाद उसे खाने-पीने और व्रत की सामग्री जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए भी सास और जेठानियों के आगे हाथ फैलाना पड़ता था। रजनी ने लिखा कि उसने भगवान से हमेशा यही मांगा था कि उसे कभी किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े, लेकिन महादेव ने उसके साथ ऐसा क्यों किया।

    इस बात का भी जिक्र
    डायरी में इस बात का भी जिक्र है कि ससुराल में कदम रखने के दो-तीन दिन बाद ही पति रिंकू और सास सविता का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। वह छोटी-छोटी बातों पर ताने मारते थे और रजनी को बात-बात पर प्रताड़ित करते थे। हालत यह थी कि रजनी को पीने का पानी भरने तक पर बातें सुननी पड़ती थीं। जब उसने अपने पति से इस व्यवहार की शिकायत करनी चाही, तो पति ने भी उसका साथ देने के बजाय उसे अपशब्द कहे और मानसिक रूप से तोड़ दिया। बीमारी की हालत में भी उसे दवा और इलाज नहीं दिया जाता था और कमरे में अकेला रोने के लिए छोड़ दिया जाता था।

    कार्रवाई की मांग
    इसी भारी मानसिक तनाव और प्रताड़ना से तंग आकर रजनी ने 12 सितंबर को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अब पीड़ित परिवार ने जनकगंज थाने में आवेदन देकर पति रिंकू कुशवाहा, सास सविता कुशवाहा और ससुर लीलाराम कुशवाहा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Share:

  • MP: किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं मिले तो कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

    Wed Sep 16 , 2026
    खडंवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसान कलेक्टर को ही ज्ञापन देने पर अड़े रहे। काफी देर इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर किसानों से मिलने नहीं पहुंचे तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved