img-fluid

MP: प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर महिला से सालभर दुष्कर्म, कथावाचक को 14 साल की सजा

September 27, 2026

सागर। सागर जिले में प्रेत बाधा दूर करने और बीमारी का इलाज करने के नाम पर एक महिला को अपने आश्रम बुलाने वाले कथावाचक को न्यायालय ने 14 साल के कारावास की सजा सुनाई है। आरोप है कि कथावाचक ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर करीब एक साल तक लगातार उसका शोषण किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान पेश किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा सनसनीखेज मामला बांदरी थाना क्षेत्र का है। रोड़ा गांव के रहने वाले कथावाचक ओमकार मिश्रा ने पथरिया बामन गांव के जंगल में अपना आश्रम बना रखा था। अभियोजन के मुताबिक, आरोपी महिला को प्रेत बाधा दूर करने और बीमारी का इलाज करने के बहाने आश्रम बुलाता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने महिला के साथ गलत कृत्य किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने लगा। कभी वह महिला को आश्रम बुलाता तो कभी खुद उसके घर पहुंचकर धमकियों के बल पर घिनौनी हरकतें करता था।


  • पति को बताने पर हुआ खुलासा
    लगातार मिल रही धमकियों के चलते डरी-सहमी महिला काफी समय तक यह बात किसी को नहीं बता सकी। बाद में उसने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती अपने पति को बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर 26 दिसंबर 2024 को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी कथावाचक ओमकार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद न्यायालय में चालान पेश किया। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश संध्या मनोज श्रीवास्तव की अदालत ने पेश किए गए ठोस साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया। न्यायालय ने दो अलग-अलग धाराओं में 14-14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। फैसला आने के बाद आरोपी को तुरंत जेल भेज दिया गया।

    Share:

  • निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत, कई दबे

    Sun Sep 27 , 2026
    अंबाला। हरियाणा (Haryana) के अंबाला के गांव घुलकोट में रविवार शाम निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। अब तक 9 मजदूरों को बाहर निकाला गया है। उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।मौके पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved