देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः उमा भारती ने शाहपुर में वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण किया

भोपाल (Bhopal)। रामगढ़ रियासत (Ramgarh State) की कुशल शासक, नारी शौर्य की प्रतीक एवं लोधी कुल गौरव वीरांगना महारानी अवंतीबाई (Brave Queen Avanti Bai) की शाहपुर बस स्टैंड पर स्थापित की गई भव्य अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Chief Minister Uma Bharti) के कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव (Public Works Minister Gopal Bhargava) ने की।


शाहपुर बस स्टैंड पर मंत्री गोपाल भार्गव के माध्यम से स्थापित की गई यह प्रतिमा सागर जिले में वीरांगना महारानी अवंतीबाई की सबसे विशाल प्रतिमा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि महारानी अवंतीबाई को जीतना मुश्किल था। महारानी अवंती बाई ने 1857 की क्रांति का प्रतिनिधित्व किया था और अंग्रेजो को हराया था।

मंत्री भार्गव ने कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा मुझे अवगत कराया गया कि वीरांगना महारानी अवंती बाई जी की प्रतिमा अपने पूरे रहली विधानसभा क्षेत्र में एक भी स्थान पर स्थापित नहीं है। इसलिए सभी क्षेत्रवासियों की जनभावना को देखते हुए शाहपुर नगर में वीरांगना महारानी अवंती बाई की अश्वरोही विशाल प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया था, जिसपर आज प्रतिमा का अनावरण किया गया है। यह प्रतिमा सागर जिले में वीरांगना महारानी अवंती बाई की सबसे विशाल प्रतिमा है।

कार्यक्रम के दौरान जमकर बारिश हुई, लेकिन रहली वासियों पर इसका कोई असर देखने को नही मिला। जब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और मंत्री गोपाल भार्गव छातो के सहारे प्रतिमा का अनावरण किया तो लोगो मे भी उत्साह का संचार था। सभी लोग भीगते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एवं मंत्री गोपाल भार्गव दोनों एक दूसरे को भाई-बहन मानते हैं। उमा भारती मंत्री भार्गव को भैया तो गोपाल भार्गव उमा भारती को बिन्ना दीदी से संबोधित करते हैं। मंच पर मंत्री भार्गव ने उमा भारती का स्वागत किया।

Share:

Next Post

Pooja Bhatt and Mahesh Bhatt के लिप किस ने मचाया था तहलका

Tue Sep 12 , 2023
मुंबई (Mumbai) सफल एक्ट्रेस और फिल्ममेकर के तौर पर पहचानी जाने वाली पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी-2’ (‘Bigg Boss OTT-2’) में नजर आई थीं। अब पूजा (Pooja Bhatt) ने एक मैगजीन के कराये गए फोटो शूट विवाद पर इंटरव्यू में इस फोटोशूट पर टिप्पणी की है। दरअसल, पूजा ने एक […]