img-fluid

MP: जच्चा-बच्चा की मौत पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग, यूथ कांग्रेस-एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन

September 08, 2026

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। न्याय और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट और डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के बंगले का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मानस भवन के पास बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, वहीं स्थिति बिगड़ने पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। प्रदर्शनकारी जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे थे। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।


  • प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर रीवा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और प्रदर्शन ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved