उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

किसी नेता का उज्जैन में पहले कभी इतना भव्य स्वागत नहीं हुआ..जनसैलाब उमड़ा

  • स्वागत के लिए 1000 मंच लगे-आगर, नागदा और देवास से भी लोगों ने टेंट हाउस का सामान मंगवाया
  • 7 किलोमीटर के मार्ग पर दोनों और खाली जगह ही नहीं बची-टावर पर ऐसा लग रहा था मानो दीपावली हो

उज्जैन। कल पूरा उज्जैन शहर मोहन मय हो गया था। उज्जैन के बेटे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की एक झलक पाने के लिए 7 किलोमीटर लंबे मार्ग पर शहरवासी सड़क के दोनों और फूलों की पंखुडिय़ाँ लेकर खड़े थे। पूरे मार्ग पर एक भी जगह ऐसी नहीं थी जहाँ स्वागत मंच ना लगा हो।

नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल अपने नगर उज्जैन पहुँचे तो शहरवासी उनके स्वागत के लिए आतुर थे। हेलीपैड से लेकर दशहरा मैदान कार्यक्रम स्थल तक सड़क के दोनों ओर लोग अभिवादन कर रहे थे। दशहरा मैदान में कार्यक्रम जैसे ही निपटा और स्वागत रैली अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से 5 बजे शुरू हुई। इस रैली को छत्री चौक पहुँचने में 6 घंटे लगे। करीब 11 बजे यह रैली छत्रीचौक पर पहुँची। रास्ते में जगह-जगह अलग-अलग तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जा रहा था। कोई त्रिशूल भेंटकर रहा था तो कोई बजरंगबली की गदा और किसी ने चाँदी का शिवलिंग भेंट किया, तो किसी ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लिखा हुआ साफा भेंट किया। अलग-अलग उपहार लोग दे रहे थे और अपने मुख्यमंत्री का अभिवादन कर रहे थे। जब यह स्वागत रैली टावर पर पहुंची तो टावर के चारों ओर बड़े-बड़े मंच लगे थे और करीब 1 घंटे तक जब तक यहाँ रैली रही लगातार आतिशबाजी होती रही। ऐसा नजर लग रहा था जैसे दीपावली हो। रैली में देर हो जाने के बावजूद भी नागरिक और कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं था। पूरे मार्ग पर सामाजिक संस्था, राजनीतिक दल सभी ने नए मुख्यमंत्री का खूब स्वागत किया।



स्वास्थ्य मेला सहित कई योजनाओं के लगे स्टॉल..
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड शो दशहरा मैदान से शुरू होने से पहले यहाँ विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ किया। इसमें पीएम मोदी वर्चुअल शामिल हुए। इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला, उज्जवला योजना, किसान, पशुपालक, मछुआरों के लिए क्रेडिट कार्ड के आवेदन लेने और बैंकों से समन्वय के स्टॉल लगाए गए थे। इसके साथ ही आधार कार्ड में जानकारी अपडेशन, राजस्व विभाग के अंतर्गत नामांतरण और बंटवारा, कृषि, स्व-सहायता समूहों, पेंशन योजनाओं, आदिवासी विकास से संबंधित योजनाओं के स्टॉल भी लगाए गए।

बुर्ज खलीफा की तर्ज पर हुई आतिशबाजी…
फ्रीगंज स्थित टॉवर चौराहे पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ऐतिहासिक तैयारी की गई थी। फ्रीगंज का टावर चौक दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर आतिशबाजी से उसे वक्त चमकने लगा जब यहाँ मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा। टावर के चारों ओर रंग-बिरंगे स्काय शॉट, स्टेडियम शॉट जो कि आसमान में जाकर रंग बिरंगी रिबन नीचे छोड़ें गये, इसके साथ ही 50 बैलून ड्रॉप छोड़े गए जो रिमोट से फोड़े जा रहे थे।

सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा था इतनी भीड़ थी
मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री और उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद आज उज्जैन में लोगों का आभार प्रकट करने के लिए रैली के रूप में शहर की सड़कों पर उज्जैन की जनता का अभिवादन करेंगे। उज्जैन की जनता ने भी अपने घर के लोकप्रिय मुख्यमंत्री का स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शहर की हर सामाजिक संस्था, डॉ. मोहन यादव के सभी चाहने वाले और भाजपा से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं सहित उज्जैनवासियों ने स्वागत करने के लिए पूरे शहर की सड़कों को मंच से पाट दिया गया था।

Share:

Next Post

इंदौर में 28 से अधिक देशों के एनआरआई आए, पोहा-जलेबी पार्टी में शामिल हुए | NRIs from more than 28 countries came to Indore, participated in Poha-Jalebi party.

Sun Dec 17 , 2023