img-fluid

आज से राजवाड़ा पर सिटी बसों की ‘नो एंट्री

September 28, 2026

  • कृष्णपुरा छत्री और मच्छी बाजार से सवारियां लेंगी-छोड़ेंगी, सुबह सिटी बसें राजबाड़ा पहुंचीं

इन्दौर। कल दोपहर हुए सिटी बस हादसे के बाद एक बार फिर राजबाड़ा पर यातायात पुलिस ने सिटी बसों की ‘नो इंट्रीÓ का फरमान जारी किया है। इससे पहले भी यातायात पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर ये निर्णय लिया था, लेकिन सवारियों की परेशानी के चलते कुछ ही दिन में इसे वापस लेना पड़ा था। कल हादसे के बाद ही वैसे तो सिटी बसों के आने पर यहां रोक लगा दी थी, लेकिन आज सुबह से यहां फिर सिटी बसें सवारियों के लिए नजर आई, बाद में पहुंची यातायात पुलिस ने बसों को हटवाया।

हादसे के बाद देर शाम डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ राजबाड़ा पहुंचे थे, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि राजबाड़ा पर सिटी बसों की आज से ‘नो इंट्रीÓ होगी। यातायात पुलिस बल तैनाती के समय से बैरिकेडिंग कर सिटी बसों के क्षेत्र में आवागमन पर प्रतिबंध लगाएगी। डीसीपी ट्रैफिक राजेशकुमार त्रिपाठी ने बताया कि अब सिटी बसें सवारियों को कृष्णपुरा छत्री पर छोड़कर नंदलालपुरा से होते हुए आगे निकलेंगी तो आने वाली बसें मच्छी बाजार पर ही सवारियों को छोड़कर पंंढरीनाथ वाली नई सड़क से होते हुए संजय सेतु की तरफ जाएंगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने यहां अतिरिक्त बल की व्यवस्था भी की है। आज सुबह बसें जब पहुंची तो यातायात पुलिस को सूचना लगी तो ताबड़तोड़ पहुंचकर बल ने राजबाड़ा का एरिया खाली करवाया।


  • सुबह फिर जमावड़ा
    बल नहीं होने से आज सुबह के समय लगातार यहां सिटी बसों का आवागमन होता रहा। सिटी बसें बिना रुके सवारियों को लेकर और छोड़कर तुरंत निकल गईं। मामले में एआईसीटीएसएल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अर्थ जैन ने बताया कि कल हादसे के बाद अपने स्तर पर यहां बसों के आवागमन पर रोक लगाई थी, लेकिन आज फील्ड एनालिसिस के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। मामले में यातायात पुलिस से भी चर्चा की जाएगी।

    हादसे के बाद ‘नो पार्किंगÓ के चालान
    हादसे के बाद जोन-4 ने यहां ‘नो पार्किंगÓ पर सख्ती दिखाई। यूं तो हर दिन क्रेन यहां घूमकर चालानी कार्रवाई करती है, लेकिन कल राजबाड़ा क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के जमकर चालान बनाए गए और क्रेन में कई वाहन थाने भी पहुंचाए गए। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर चले हैं। कल अकेले जोन-4 में ही नो पार्किंग के 117 चालान बने हैं।

    Share:

  • चोइथराम मंडी में देर रात भीषण आग

    Mon Sep 28 , 2026
    दुकान में रखे सेवफल और 5 ठेले खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका इन्दौर। शहर की प्रमुख चोइथराम फल मंडी में रविवार देर रात एक दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लपटों की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों का सेवफल और पास खड़े पांच ठेले जलकर राख हो गए। सूचना मिलते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved