
बालाघाट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार नक्सलियों को नेस्तनाबूद करने में जुटी हुई है। आज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर लाँजी-बहेला चौकी-लोढ़ागी के जंगलों में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में हमारे जवानों और पुलिसकर्मियों ने तीन इनामी हार्ड कोर नक्सलियों को मार गिराया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि- च्च्जान पर खेलकर नक्सलियों को मार गिराने वाले पुलिसकर्मियों को ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री अवार्ड दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुलिसकर्मी और जवानों की कर्त्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश को आप जैसे साहसी वीरों पर गर्व है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved