• img-fluid

    अशासकीय शाला संगठन ने किया शिक्षा नीति पर कार्यशाला का आयोजन

  • March 24, 2023

    उज्जैन। संभागीय अशासकीय शाला संगठन द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकों को शिक्षा मेें बदलाव के साथ आधुनिक शिक्षा की जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर मप्र जनअभियान परिषद के विभाष उपाध्याय ने कहा कि नई शिक्षानीति को लेकर स्कूल संचालकों शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षा में बदलाव के साथ आधुनिक शिक्षा की जानकारी देना एक अच्छा प्रयास है। आज के समय में अशासकीय स्कूलों को चलाना मुश्किल कार्य हो गया है। ऐसे में आपके द्वारा न्यूनतम शुल्क पर शिक्षा देना देश की प्रगति में बहुत बड़ा सहयोग है। स्कूलों को खेल मैदान को लेकर आ रही समस्याओं का निराकरण नगर पालिका निगम में कर दिया गया है। इसको लेकर स्कूलों को कोई परेशानी नहीं आयेगी। कार्यशाला में महापौर मुकेश टटवाल ने विचार रखे।


    जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के लागू होने से शिक्षा का विकास होगा वही विद्यार्थी भी इससे लाभान्वित होंगे। अशासकीय स्कूलों की समस्याओं को शिक्षाविभाग द्वारा हमेशा सहयोग की भावना रखकर कार्य किया गया है। कार्यक्रम संयोजक एस. एन. शर्मा ने संगठन द्वारा मान्यता एवम् विद्यालय संचालन में आ रही समस्याओं के प्रति अतिथियों को अवगत कराते हुए संकल्प दोहराया कि अशासकीय शैक्षणिक संस्थाएं नई शिक्षा नीति के द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य बनाने में किसी भी प्रकार का अवरोध नही आने देंगे। अतिथियों का स्वागत शिवनारायण शर्मा, दिनेश राज, शैलेन्द्र पाल, विवेक शर्मा, मनोज व्यास, करण दायमा, संजय पुरोहित, कमलेश जाटवा, सुभाष त्रिपाठी, संजय मारोठिया, सुनील भदौरिया, रामचन्द्र एकल, मुश्ताक खान, युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, विवेक शर्मा, सचिन सिन्हा, एन. एस. पंवार आदि मौजूद रहे।

    Share:

    कल पत्रकारवार्ता लेकर विधायक परमार ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए

    Fri Mar 24 , 2023
    70 लाख युवा उच्च शिक्षा से वंचित-परीक्षा फीस के नाम पर लूट रही है शिवराज सरकार उज्जैन। भाजपा की प्रदेश सरकार युवाओं की नीति घोषित करने जा रही है लेकिन यह नीति युवाओं की दुर्गति कर रही है। पिछले 18 सालों में युवाओं के लिए क्या काम किए गए, इसका मूल्यांकन किया जाना बहुत जरुरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved