बड़ी खबर

पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, मरीजों की संख्‍या 28,679 हुई

गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है। वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है, जो लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1526 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 28,679 हो गई है, जिसमें से 17,830 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 669 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 10,755 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 64 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1218 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 21,865 है। जबकि 14,106 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 551 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 7700 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 118 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 2497 हो गई है। जबकि, 1684 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 47 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 796 मरीजों का इलाज चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 36 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1800 हो गई है, वहीं 1163 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 637 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 40 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 956 हो गई है। राज्य में 405 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 551 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 66 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 609 हो गई है। वहीं 175 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 431 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 26 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 403 हो गई है। जिसमें से 49 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 352 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 02 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 10 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 282 हो गई है। जबकि, 160 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 122 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 12 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 267 हो गई है। वहीं 88 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। फिलहाल 166 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Share:

Next Post

सामने आया फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक

Sat Jul 18 , 2020
अभिषेक दुधैया निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, परिणीता सुभाष, शरद केलकर, पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क भी अहम रोल में हैं। वहीं निर्माताओं ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इसकी […]