उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) मध्‍यप्रदेश

अब बुलंदशहर के झांजो से होगी बाबा महाकाल की आरती

उज्जैन। पूजन में कांसा धातु से बने झांझ का विशेष महत्व है। जिस पर इस महत्व को ध्यान में रखते हुए महाकाल मंदिर प्रशासन ने भूतभावन बाबा महाकाल की आरती के लिए 4 जोड़ कांसे के झांझ उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद शहर के कुशल कारीगरों से बनवाए हैं।



महाकाल मंदिर सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंदिर में वर्त्तमान में उपयोग किये जा रहे झांझ साल 2016 में क्रय किये गए थे। पुजारी जी ने कोठार शाखा को सूचित किया था कि पुराने झांझ अनुपयोगी हो गए हैं। जिस पर बाबा महाकाल की पूजन आरती के लिए शुद्व कांसे से बनाये जाने वाले उच्च गुणवत्ता के झांझ मुरादाबाद के कुशल कारीगरों द्वारा परंपरागत रूप से बनवाए गए हैं।

Share:

Next Post

रेहाना और ख़लीफ़ा के गुरु दिग्विजय सिंह जिन्ना बनना चाहते हैं : रामेश्वर शर्मा

Sun Feb 7 , 2021
भोपाल। मप्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने पूर्व सीएम और कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के ट्विट पर का पलटवार किया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा है कि रेहाना और ख़लीफ़ा के गुरु दिग्विजय सिंह जिन्ना बनना चाहते हैं, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण लाखों कार सेवकों के […]