भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अब मध्यप्रदेश में बनेगा सामान्य वर्ग आयोग

  • एससी,एसटी आयोग की तर्ज पर यह सामान्य वर्ग के कल्याण का काम करेगा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने रविवार को सतना के दौरे पर सिंहपुर में 250 करोड़ रूपए के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। वहीं शिवराजपुर में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराजपुर में भगवान शिव का भक्त शिवराज आया है। रैगांव में विकास की गंगा बहाएंगे। रैगांव विधानसभा में 300 करोड़ का गेहूं और 150 करोड़ की धान खरीदी गई है। जुगलकिशोर के सपनों को शिवराज पूरा करेगा। मध्यप्रदेश में एससी, एसटी आयोग की तर्ज पर सामान्य वर्ग आयोग बनेगा। यह आयोग सामान्य वर्ग के कल्याण का काम करेगा। गरीबी रेखा का राशन हर वर्ग के आदमी को मिलेगा, चाहे वो सामान्य हो या अन्य। यह आयोग सामान्य वर्ग के कल्याण के लिए काम करेगा। शिवराज सरकार ने हाल ही में सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग को एक्टिव किया है और शिव कुमार चौबे को इसका नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि सरकार अब आयोग में बाकी सदस्यों की भी नियुक्ति करेगी और इस आयोग को पहले से ज्यादा अधिकार भी दिए जा सकते हैं। ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण की सियासत के बीच सामान्य वर्ग को साधने के लिए सरकार का ये बड़ा ऐलान माना जा रहा है।

सपाक्स ने भी किया समर्थन
उधर, सामान्य वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली सपाक्स पार्टी ने भी सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति का स्वागत किया है। सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हीरालाल त्रिवेदी ने अपने बयान में कहा है कि सपाक्स पार्टी अध्यक्ष के तौर पर शिव चौबे की नियुक्ति का स्वागत करती है। हालांकि यह उम्मीद भी करती है कि आयोग के बाकी सदस्यों की नियुक्ति भी जल्द की जाएगी। इससे पहले सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग ने जो अनुशंसाएं की थी सरकार उन पर भी अमल करेगी।


क्या थी आयोग की अनुशंसाएं?
सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग का गठन 2008 में तत्कालीन बीजेपी सरकार ने किया था। आयोग के गठन के बाद इसने सामान्य निर्धन वर्ग के कल्याण के लिए कई अनुशंसाएं की थी जिसमें सामान्य निर्धन वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति देने, उनके बेहतर शिक्षा के लिए छात्रावासों के निर्माण और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने जैसी अनुशंसा शामिल थी। यह माना जा रहा है कि सरकार सामान्य वर्ग आयोग के पूरी तरह एक्टिव होने के बाद इन अनुशंसाओं को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ सकती है। शिवराज ने मंच से कहा कि जिले में 7 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इलाज और अच्छे अस्पताल की जरूरत कोरोना काल के समय समझ आई। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में हर महीने की 7 तारीख को राशन बांटा जाएगा। अगर उस दिन पूरा न हो पाए तो दूसरे दिन बंटवाएंगे। कमलनाथ पर तंज करते हुए बोले – हम कमलनाथ जैसे पैसों के लिए रोते नहीं हैं। दो बार कोरोना के कारण प्रदेश में कर आना बंद हुआ। सबकुछ बंद रहा, जिससे खजाने की हालत खराब हुई, लेकिन हमने कर्जा लेकर जनता की सेवा की। जनता की सेवा में कोई कमी नही आने देंगे। उन्होंने यहां हाट बाजार बनाए जाने की भी घोषणा की।

Share:

Next Post

अखरोट का इस तरह करें सेवन, सेहत केा मिलेंगे कमाल के फायदें

Mon Sep 13 , 2021
आमतौर पर लोगों को हमेशा ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती हैं। वहीं आयुर्वेद में तो ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करने के फायदे भी बताएं गए हैं। वहीं कई लोगों को ड्राई फ्रूट्स आसानी से डाइजेस्ट नहीं होते है। जी हां कुछ लोगों को तो ड्राई फ्रूट्स खाने से पेट मे दर्द […]