इंदौर न्यूज़ (Indore News)

अब किशोर और युवाओं पर फोकस बाल कांग्रेस का गठन होगा

– 16 से 20 साल के किशोरों-युवाओं को जोड़ेंगे कांग्रेस से
– पहले चरण में कांग्रेसियों के परिवार से ही होगी शुरुआत
इंदौर। संजीव मालवीय
कई प्रदेशों में जनाधार खोती जा रही कांग्रेस (Congress) अब युवाओं (youth) पर फोकस करने जा रही है। इसके लिए बाल कांग्रेस (Congress) का गठन किया जा रहा है, जिसमें 16 से 20 साल के किशोरों-युवाओं को भर्ती किया जाएगा और उन्हें कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी। पहले दौर में उन युवाओं (youth) को लिया जाएगा, जिनके परिजन कांग्रेसी हैं या जिनके पूर्वजों का देश को आजादी दिलाने में योगदान रहा है।


कल भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस (Congress)  अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने एक बैठक रखी थी। बैठक में पूरे प्रदेश से पूर्व मंत्री और विधायकों के साथ-साथ कांग्रेस के कद्दावर नेता पीसीसी पहुंचे थे। हालांकि कई नेता कमलनाथ से मिलने उनके घर भी पहुंचे। बैठक में बूथ, मंडलम और सेक्टर को मजबूत करने पर जोर दिया गया और जल्द ही शहर तथा जिलों की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए भी कहा गया। इसी के साथ कांग्रेस (Congress) ने अब युवा और महिला कांग्रेस की तरह ही जिलों में बाल कांग्रेस (Congress) का गठन करने के लिए कहा है। युवाओं और विशेषकर नवमतदाताओं पर फोकस करने की रणनीति के तहत बाल कांग्रेस का गठन किया जा रहा है। बाल कांग्रेस में 16 साल से 20 साल की उम्र के किशोरों और युवाओं को रखा जाएगा। हालांकि ये आंदोलनों में भाग नहीं लेंगे। इन युवाओं को कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी। फिलहाल उन्हीं युवाओं (youth) को इसमें लिया जाएगा जो कांग्रेसी परिवार से हैं। इसके साथ ही जिनके परिवार में कोई स्वतंत्रता सेनानी रहा हो, उन्हें भी बाल कांग्रेस में लिया जाकर बताया जाएगा कि अंग्रेजों की गुलामी के बाद इस देश को किसने खड़ा किया।

Share:

Next Post

पुलिस थाना बनने से रोका तो प्रशासन ने किया राज फाश, अहिल्या के नाम पर करोड़ों का खेल

Fri Jul 9 , 2021
गृह निर्माण संस्था ने किया शासकीय जमीन पर कब्जा… दो हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर प्लाट भी काट डाले इंदौर। सरकारी जमीन पर बन रहे पुलिस थाने में गृह निर्माण संस्था के कर्ताधताओं ने खलल डाला तो प्रशासन ने गृह निर्माण संस्था की करोड़ों की धांधली उजागर कर दी। कालोनाइजरों के खिलाफ फिलहाल दर्ज की […]