इंदौर न्यूज़ (Indore News)

बैठक के बहाने नगर अध्यक्ष ने परखा मंडल अध्यक्षों की तैयारी को

  • संगठन मंत्री की मौजूदगी में मंडल अध्यक्षों से पूछा कि कितनी बार क्षेत्र में प्रवास पर गए तो बगलें झांकने लगे

इन्दौर। भाजपा के 16 दिनी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर संगठन ने कल मंडल अध्यक्षों और कार्यक्रम प्रभारियों को जानकारी लेने बुलाया था। इसी दौरान नगर अध्यक्ष ने पूछ लिया कि किस-किस मंडल अध्यक्ष ने नीचे तक जाकर प्रवास किया है तो पदाधिकारी बगलें झांकने लगे। इस पर अध्यक्ष नाराज हो गए और कहा कि ऐसे काम नहीं चलेगा।
21 जून को योग दिवस से लेकर 6 जुलाई को पर्यावरण दिवस तक भाजपा विभिन्न आयोजन कर रही है। नगर और जिलों में होने वाले आयोजन के लिए मंडल अध्यक्षों और कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी को लेकर कल संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने सभी मंडल अध्यक्ष और प्रभारियों की एक बैठक रखी थी। बात तैयारियों पर हो रही थी, लेकिन जब रणदिवे के बोलने की बारी आई तो उन्होंने मंडल अध्यक्षों से पूछ डाला कि आपमें से कितने लोगों ने अपने मंडल में प्रवास किया है। यानी वार्ड और बूथ स्तर तक जाकर किन-किन लोगों से बात की है। उन्होंने यह भी पूछा कि आपके क्षेत्र में रहने वाले बुद्धिजीवी, दूसरे राजनीतिक दलों के बड़े नेता और प्रमुख लोगों से कितनी बार आप मिले हंै तो मंडल अध्यक्ष इधर-उधर देखने लगे। उन्होंने कहा कि ऐसे काम नहीं चलेगा। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों के मोर्चा, प्रकोष्ठ और प्रकल्प के पदाधिकारियों की सूची भी मांग ली, लेकिन वे नहीं दे पाए। उन्होंने चेतावनीभरे लहजे में कह डाला कि अगर अभी भी नहीं जुटे हैं तो जुट जाइए। लीक से हटकर काम करोगे तो जाने जाओगे। बड़े दिनों बाद गौरव के इस अंदाज को देखकर पदाधिकारी भी हैरान रह गए। उन्होंने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के घरों तक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर तक भेजने की बात कही और कहा कि उनकी पुण्यतिथि और जयंती बूथ अध्यक्ष के यहां नाई जाए। 


 

Share:

Next Post

कारों से टपक रहा था खून, गोमांस तस्करों को घेरा

Sun Jun 20 , 2021
इंदौर। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) और कोतवाली पुलिस (Kotwali Police) की संयुक्त कार्रवाई में आज सुबह रानीपुरा (Ranipura) और नार्थ तोड़ा (North Toda) क्षेत्र से दो कारों में भरकर ले जाया जा रहा गोमांस (Beef) पकड़ा। दोनों कारों में भारी मात्रा मे ंगोमांस मिला, जिसका खून कार से होते हुए सडक़ पर टपक रहा था। […]