भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

एक महीने का अफेयर, प्रेमी से मिलने घर पहुंची प्रेमिका बंधक बनाई गई

  • आरोपी ने घर में बंद कर सात दिन तक किया बलात्कार, नाबालिग पीडि़ता को धुना

भोपाल। गांधी नगर में मोहल्ले में रहने वाले युवक से नाबालिग लड़की का अफेयर हो गया। एक महीने चले अफेयर के बाद में पीडि़ता आरोपी के घर मिलने पहुंची। जहां बदमाश ने उसे बंधक बना लिया। एक सप्ताह तक घर के एक कमरे में बंद कर रखा गया। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता के साथ कई बार बलात्कार किया। विरोध करने पर उसके साथ में मारपीट की गई। कल किसी तरह से लड़की की मां ने बेटी को आरोपी के चुंगल से आजाद कराया। इसके बाद में थाने पहुंचकर बलात्कार, पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।



पुलिस के अनुसार 16 साल की फरियादी किशोरी गांधी नगर इलाके में रहती है। उसी के मोल्ले में आरोपी आकाश अहीरे रहता है। एक महीने पहले आरोपी ने पीडि़ता को प्रपोज किया था। नादानी में लड़की ने उसके प्रपोजल को अपना लिया। एक सप्ताह पहले आरोपी ने फरियादिया को मिलने के लिए अपने घर में बुला लिया। जहां उसने किशोरी के साथ जबरन बलात्कार किया। जान से मारने की धमकी दी और एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में आरोपी ने करीब सात दिन तक फरियादिया के साथ में ज्यादती की। विरोध करने पर उसे पीटा। इस दौरान किशोरी के परिजन उसे तलाशते रहे। किसी तरह से उन्हें बेटी की जानकारी मिली और मां बेटी की तलाश में आरोपी के घर तक पहुंच गई। जहां से उन्होंने बंधक बेटी को मुक्त कराया। लड़की ने अपने साथ हुई जुलम-ज्यादती की शिकायत मां से की। मां उसे लेकर थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे दबोच लिया जाएगा। सूचनाओं के आधार पर आरोपी के तीन संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है।

बड़ी बहन के साथ भी हो चुका है रेप
चर्चाओं की माने तो पीडि़ता की बड़ी बहन के साथ भी पांच साल पहले बलात्कार हो चुका है। यह मामला भी थाने तक पहुंचा था, बाद में दोनों पक्षों में कुछ समझौतों के बाद राजीनामा हो गया था। कल दर्ज हुए प्रकरण में भी आरोपी और फरियादी पक्ष के बीच पहले बाचतीत हुई थी, समझौता नहीं होने की हालत में प्रकरण दर्ज कराया गया।

Share:

Next Post

मर चुके बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Sun Oct 10 , 2021
भोपाल। चूना भट्टी इलाके में एक महीने पहले बाइक स्लिप होने से मृत हुए पर्वत सिंह के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि कानूनी जानकारों की माने तो ऐसा प्रकरण में खातमा काटने के लिए किया जाता है। […]