चुनाव 2024 बड़ी खबर राजनीति

Opinion poll: राजस्थान में भाजपा की बड़ी जीत और तेलंगाना में कांग्रेस को मिलेगी खुशखबरी!

नई दिल्ली (New Delhi)। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India-ECI) ने पांच राज्यों (five states) में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान (Assembly election dates announced) कर दिया है। मंगलवार को जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 7 नवंबर से मिजोरम से शुरू हो रहा मतदान का दौर 30 नवंबर तक चलेगा और 3 दिसंबर को नतीजे सामने आ जाएंगे। तारीखें जारी होते ही एक ओपिनियन पोल (Opinion poll) सामने आया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को राजस्थान में बड़ी जीत की संभावनाएं हैं। वहीं, कांग्रेस को तेलंगाना से खुशखबरी मिल सकती है।


राजस्थान
कुल सीटें- 200
अभी सरकार- कांग्रेस
ओपिनियन पोल का अनुमान- भाजपा

एबीपी-सी वोटर के आंकड़े कांग्रेस की घटते ग्राफ की ओर इशारा कर रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार को बड़ा झटका लग सकता है और कांग्रेस घटकर 59-69 सीटों पर आ सकती है। कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, भाजपा के खाते में 47 फीसदी मत आ सकते हैं और पार्टी को 127 से 137 सीटें तक मिल सकती हैं। राजस्थान में लंबे समय से सरकार बदलने का रिवाज है।

छत्तीसगढ़
कुल सीटें- 90
अभी सरकार- कांग्रेस
ओपिनियन पोल का अनुमान- कांग्रेस

90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार है। ओपिनियन पोल में यहां पार्टी 45 से 51 सीटें जीतकर सत्ता में बनी रह सकती है। यहां पार्टी 45 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी भाजपा को छत्तीसगढ़ में निराशा हाथ लग सकती है। ओपिनियन पोल में पार्टी को 44 फीसदी मतों के साथ 39 से 45 सीटें मिलती दिख रही हैं।

मध्य प्रदेश
कुल सीटें- 230
अभी सरकार- भाजपा
ओपिनियन पोल का अनुमान- भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

ओपिनियन पोल से संकेत मिल रहे हैं कि पांचों राज्यों में से सबसे दिलचस्प मुकाबला मध्य प्रदेश में देखने को मिल सकता है। यहां आमतौर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता है और दोनों दलों को 45-45 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। पोल के मुताबिक, यहां कांग्रेस को 104 से 116 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, कांग्रेस के खाते में 113 से 125 सीटें आ सकती हैं।

तेलंगाना
कुल सीटें- 119
अभी सरकार- तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS)
ओपिनियन पोल का अनुमान- कांग्रेस

दक्षिण भारतीय राज्य में विस्तार की कोशिशों में जुटी भाजपा का तेलंगाना में ग्राफ तो बढ़ सकता है, लेकिन ओपिनियन पोल में पार्टी जादुई संख्या से काफी दूर नजर आ रही है। यहां भाजपा को 5 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है। खास बात है कि यहां मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सरकार को भी झटका लग सकता है। ओपिनियन पोल में बताया जा रहा है कि यहां तेलंगाना राष्ट्र समिति यानी TRS को 43 से 55 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, कांग्रेस के खाते में 48 से 60 सीटें आने का अनुमान है।

 

मिजोरम
कुल सीटें- 40
अभी सरकार- मिजो नेशनल फ्रंट (MNF)
ओपिनियन पोल का अनुमान- किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं

ओपिनियन पोल से संकेत मिल रहे हैं कि मिजोरम में किसी एक पार्टी को बहुमत हासिल करना मुश्किल हो सकता है। यहां मिजो नेशनल फ्रंट को 13 से 17 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि, जोरम पीपुल्स मूवमेंट को 9 से 13 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 10 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है।

 

कब कहां चुनाव
सबसे पहले मतदान पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 7 नवंबर को होगा। इसके बाद 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में छत्तीसगढ़ में वोट डाले जाएंगे। 17 नवंबर को ही एमपी में एक चरण में मतदान होगा। 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोटिंग होगी। 3 दिसंबर को पांचों राज्यों में मतगणना का दौर शुरू होगा।

Share:

Next Post

SC में NCLAT के आदेश के खिलाफ Google की याचिका पर सुनवाई जनवरी तक टली, ये है पूरा मामला

Tue Oct 10 , 2023
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) के उस आदेश के खिलाफ गूगल की अपील पर सुनवाई जनवरी 2024 तक के लिये टाल दी है जिसमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की ओर से 1,338 करोड़ रुपये का जुर्माना बरकरार रखा गया था। सुप्रीम कोर्ट के पहले के आदेश के अनुसार सुनवाई […]