इंदौर न्यूज़ (Indore News)

बाकलीवाल समर्थक फूलसिंह कुवाल पर गिरी गाज

पुतला कांड में नोटिस से बचे, पद गंवाया

इन्दौर। शहर कांग्रेस में अध्यक्ष पद (City Congress President) को लेकर घमासान में अब शह और मात का खेल शुरू हो गया है। अरविन्द बागड़ी के अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस कार्यालय पर उनका पुतला दहन करने वालों में शामिल फूलसिंह कुवाल नोटिस से तो बच गए थे, मगर अब उन्हें पद गंवाना पड़ा। अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके स्थान पर नई नियुक्ति की है।

पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल (Former City Congress President Vinay Bakliwal) के कट्टर समर्थक माने जाने वाले फूलसिंह कुवाल को कल कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के कार्यवाह प्रदेश अध्यक्ष नितेश नरवले की शिकायत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया ने अध्यक्ष पद से हटाया और उनके स्थान पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद रमेश घाटे को नियुक्ति किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पद पर रहते हुए फूलसिंह कुवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा बनाए गए नये शहर अध्यक्ष अरविन्द बागड़ी की खिलाफत करते हुए कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के नीचे हुए बागड़ी के पुतला दहन में शिरकत की थी। फूलसिंह को पुतला दहन मामले में तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नोटिस तो नहीं मिला था, मगर इसी मामले की शिकायत अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए पूर्व शहर अध्यक्ष के समर्थक फूलसिंह कुवाल को पद से हटाते हुए उनकी जगह नई नियुक्ति कर डाली।

 

Share:

Next Post

सुपर स्पेशलिटी से एमजीएम तक डाक्टरों ने किया रोड शो

Fri Feb 3 , 2023
चिकित्सकों की यात्रा पहुंची इंदौर इंदौर। मध्य प्रदेश के गिरते चिकित्सा स्थर देश की सूची में लगातार मध्य प्रदेश के अस्पतालों के निचले पायदान पर आने को लेकर शासकीय चिकित्साक, मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों (doctors of medical colleges) द्वारा निकाली जा रही है चिकित्सा यात्रा आज इंदौर पहुंची। सुपर स्पेशलिटी से प्रारंभ हुई यात्रा मधुमिलन […]