इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

इंदौर में 10 मॉडर्न स्कूल खोलने की योजना

  • स्कूलों में होंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में संचालित होंगे
     
  • वाहन सुविधा के साथ खेल मैदान, लैब, लाइब्रेरी भी होगी

इंदौर। प्रदेश सरकार राज्य में केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर 9200 सीएम राइज स्कूल खोलने जा रही है। पहले चरण में 350 स्कूल खोलने का लक्ष्य है, जिनमें इंदौर के 10 स्कूल शामिल हैं। हिंदी-अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले इन स्कूलों में विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी। बच्चों को बसों द्वारा स्कूल लाया और घर छोड़ा जाएगा।

हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे और उन्हें राज्य में खुलने वाले सीएम राइज स्कूलों की जानकारी दी थी। इस योजना के तहत 25 से 30 किमी के दायरे में सर्वसुविधायुक्त स्कूल खोले जाएंगे। इस वर्ष 350 स्कूल खोलने की योजना है। इस योजना को प्रधानमंत्री ने भी सराहा है।

इंदौर से 10 स्कूलों के नाम भेजे गए
इंदौर जिले से सीएम राइज स्कूल योजना के तहत 10 स्कूलों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें अहिल्याश्रम क्र. 1, अहिल्याश्रम क्र. 2, शास. मल्हाराश्रम स्कूल, नंदा नगर स्कूल, अत्रीदेवी स्कूल सुदामा नगर, मूसाखेड़ी स्कूल, बिचौली मर्दाना स्कूल, मॉडल स्कूल महू, मॉडल स्कूल देपालपुर तथा उमावि चंद्रावतीगंज शामिल हैं। इनमें नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी। हालांकि इनमें से अभी कौन से स्कूल को इस योजना के तहत चुना जाता है, यह तय नहीं हुआ है। अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी नरेंद्र जैन ने बताया कि हमसे सीएम राइज योजना के लिए स्कूलों के नाम मांगे गए थे, जहां सर्वसुविधाएं जुटाई जा सकती हैं। हमने ऐसे 10 स्कूलों के नाम भेजे हैं। इन स्कूलों में परिवहन व्यवस्था, दोनों हिंदी और अंग्रेजी माध्यम, खेल सुविधाएं, स्विमिंग पूल, बैंकिंग काउंटर, डिजिटल स्टूडियो, कैफेटेरिया, लाइब्रेरी, जिम जैसी सारी सुविधाएं होंगी।

Share:

Next Post

दादी के Ex-बॉयफ्रेंड को आया गुस्सा, पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 10 साल की मासूम ने ऐसे बचाया

Mon Oct 4 , 2021
वॉशिंगटन: अमेरिका (US) के टेक्सास (Texas) में एक खौफनाक वारदात हुई है. यहां एक शख्स ने 52 साल की महिला को जिंदा ही आग के हवाले कर दिया. पीड़ित महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी Ex-गर्लफ्रेंड थी. शख्स ने महिला पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. हालांकि महिला की पोती नीवे ने बहादुरी दिखाते […]