बड़ी खबर

PM मोदी बोले- भारत के ‘बजट’ पर पूरी दुनिया का ध्यान, राष्ट्रपति का अभिभाषण हमारा गौरव

नई दिल्ली। आज संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज बजट सत्र शुरू हो रहा है। अर्थ जगत में जिनकी मान्यता है उनकी आवाज आशा की किरण ला रही है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं।


उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी वित्त मंत्री भी एक महिला हैं। वह कल देश के सामने एक और बजट पेश करेंगी। आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर भारत के बजट पर है।

Share:

Next Post

लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पिच क्यूरेटर पर गिरी गाज, हार्दिक ने दूसरे टी20 के बाद जताई थी नाराजगी

Tue Jan 31 , 2023
लखनऊ। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 खेला गया था। हालांकि, दर्शकों के लिए यह मुकाबला कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि दोनों टीमें 100 रन बनाने के लिए भी जूझती दिखी थीं। न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 99 रन ही बना सकी थी। जवाब में भारत ने भी सिर्फ एक […]