चुनाव 2024 बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

जबलपुर में PM मोदी का रोड शो शुरू, रथ पर CM मोहन यादव भी सवार

जबलपुर। लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) चुनाव प्रचार के तहत मध्यप्रदेश के जबलपुर में रोड शो करने पहुंचे है। रोड शो के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक हाथ में बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल थामें दिख रहे हैं। वहीं, दूसरे हाथ से वे जनता का अभिवादन कर रहे हैं। मंत्रों उच्चारण के साथ रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव (Prime Minister Modi and Chief Minister Mohan Yadav) के साथ भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं।


प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में कटंगा से रोड शो शुरू किया। रथ पर उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद हैं। डुमना में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वागत पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उसके बाद भगत सिंह चौराहा के लिए रवाना हो गए। दरअसल, पीएम मोदी जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचे थे।

Share:

Next Post

MP में इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, आएंगे दो नए विक्षोभ

Sun Apr 7 , 2024
भोपाल। मध्यप्रदेश (MP Weather Update) में उमस, गर्मी, बारिश और आंधी के अलग अलग रूप विभिन्न जिलों में दिखाई दे रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क (Weather is mainly dry) रहा। सभी जिलों के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। उज्जैन संभाग […]