भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हुक्का बार के खिलाफ सीएम की ललकार के बाद एक्शन में पुलिस

  • शहर में रेस्त्रां के नाम पर चल रहे दो अवैध हुक्का लाउंज पर छापेमारी

भोपाल। बीते दो अक्टूबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड ग्राउंड से अवैध हुक्का लाउंज संचालित करने वालों को लल्कारा था। उन्होंने कहा था कि अब मध्यप्रदेश की धरती पर हुक्का लाउंज नहीं चलेंगे और जरूरत पड़ी तो उन पर बुलडोजर चलेगा। सरकार ड्रग्स के खिलाफ दूसरे अवैध नशों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। मुख्य मंत्री के सख्त रवैये को देखने के बाद भोपाल पुलिस एक्शन में आई। मूहीम चलाकर अवैध रूप से हुक्का परोसने वालों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। शुक्रवार को बैरागढ़ और एमपी नगर पुलिस ने रेस्त्रों में हुक्का पिला रहे दो अवैध लाउंज पर छापेमार कार्रवाई की है।
बैरागढ़ पुलिस के अनुसार न्यू गोल्डन रेस्टोरेंट में बीती रात अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर बीती रात पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट से दर्जनों हुक्के व हुक्के के फ्लेवर जब्त किए हैं। फ्लेवर की सेंपल जांच के लिए भेजी जा रही है। मौके से आरोपी रेस्टोरेंट मैनेजर राकेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस टीम की दस्तक के बाद स्पॉट से हुक्का गुडग़ड़ा रहे आधा दर्जन युवा भाग निकले थे।



इधर, एमपी नगर पुलिस ने भी बीती रात भोपाल सोशल हुक्का लाउंज एवं रेस्त्रां पर छापा मार कार्रवाई की। जहां से मयंक हसनानी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यहां से भी हुक्का व फ्लेवर बरामद किए हैं। इस लाउंज से पुलिस को अवैध तंबाकू भी मिला है, जिसका इस्तमाल हुक्का में किया जाता था। जिससे युवाओं में इसकी लत बड़ सके। दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।

फार्म हाउसों में पिलाया जा रहा हुक्का
वहीं हुक्का बार के संचालकों ने पुलिस की सख्ती को देखते हुए हुक्का पिलाने का नया तरीका इजाद किया है। शहर के आउटरों में बने फार्म हाउस पार्टी के नाम पर बुक किए जा रहे हैं। जहां यह लाउंज संचालक अपने चुनिंदा और खास कस्टमरों को अवैध रूप से हुक्के परोस रहे हैं।

Share:

Next Post

हमारी नीतियों से खड़ा हुआ है सकारात्मक विमर्श

Sat Oct 8 , 2022
तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में भाजप प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा माण्डव (धार)। आज देश में विमर्श के विषय बदले हैं। हमारी केन्द्र व राज्य की सरकारें विकास कार्यों के माध्यम से नये आयाम स्थापित कर रही हैं। भारत के नागरिकों के बीच सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है। एक मजबूत सरकार ने देश […]