भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हमारी नीतियों से खड़ा हुआ है सकारात्मक विमर्श

  • तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में भाजप प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा

माण्डव (धार)। आज देश में विमर्श के विषय बदले हैं। हमारी केन्द्र व राज्य की सरकारें विकास कार्यों के माध्यम से नये आयाम स्थापित कर रही हैं। भारत के नागरिकों के बीच सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है। एक मजबूत सरकार ने देश में सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध भारत का विमर्श खड़ा कर दिया है। इसलिए समाज और देश विरोधी ताकतें बैचेन है। आज भी विभाजनकारी ताकतें जातिवाद और धार्मिक वैमनस्यता के मुद्दे उठाकर देश को तोडऩे का काम कर रही है। ऐसे में हमारे कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि सरकार के विकास कार्यों की चर्चा जनता के बीच जाकर करें और समाज के बीच विकास का विमर्श निर्मित करें। यह बात भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने धार के माण्डव में प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कही। शर्मा ने कहा कि देश विरोधी ताकतें आजादी के बाद से समाज में लगातार ऐसे नरेटिव बनाती आयी है, जिससे समाज भ्रमित हो। इन्हीं ताकतों ने कश्मीर में जनमत संग्रह की बात की, तो वहीं सेना के जवानों को रैपिस्ट बताकर उन्हें बदनाम करने में भी यह ताकतें पीछे नहीं रहीं। अभिव्यक्ति के नाम पर यही वामपंथी जेएनयू में भारत विरोधी ताकतों को मजबूत करने के प्रयास करते हैं, तो कभी आस्था के केन्द्र राम मंदिर के निर्माण में अवरोध उत्पन्न करते है।



उन्हानें कहा कि इन विभाजनकारी ताकतों का एकमात्र उद्देश्य समाज के बीच भ्रम फैलाना है। अफग़ानिस्तान और पाकिस्तान के प्रताडि़त हिन्दुओं को भारत की नागरिकता देने के लिए जब सीएए कानून बना तो देश विरोधी ताकतों ने इसे एनआरसी से जोड़कर झूठ परोसा। श्री शर्मा ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। हमारी सेना दुश्मनों के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राईक करती है तो वहीं धारा-370 के कलंक को हटाने का काम मोदी सरकार ने किया। देश में आज आतंकवाद की घटनाओं पर अंकुश लगा है। उन्होनें कहा कि देश विरोधी ताकतें समाज को तोडऩा चाहती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों के माध्यम से समाज को जोडऩे का काम कर रही है।

Share:

Next Post

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की बैठक में तनी बंदूकें

Sat Oct 8 , 2022
ग्वालियर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आने से पहले ग्वालियर कांग्रेस में बंदूकें तन गईं। यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अचानक मीटिंग बुलाई गई। इसमें यात्रा प्रभारी योगेंद्र तोमर मंडल अध्यक्षों से बात कर रहे थे, तभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने उनका विरोध किया। इस पर योगेंद्र उनसे भिड़ गए और […]