देश

शाइस्ता के पोस्टर जारी करेगी पुलिस, सोशल मीडिया पर भी होंगे अपलोड

प्रयागराज (Prayagraj)। पुलिस अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन (Atiq’s wife Shaista Parveen) के पोस्टर जारी करेगी। उन्हें प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा। इसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड (upload on social media) किया जाएगा। शाइस्ता को पकड़ने में नाकाम पुलिस जल्द ही उन पर इनाम बढ़ा सकती है। शनिवार को भी उनकी तलाश में प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी (Prayagraj to Kaushambi) तक दबिश दी गई।

उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal murder case) में नामजद होने के बाद पुलिस शाइस्ता परवीन को ढूंढ रही है। उन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। पता चला है कि नामजद होने के बाद शाइस्ता कहीं नहीं गई थी। वे चकिया, कसारी मसारी, मरियाडीह और हटवा में घर बदल बदलकर रह रही थी। पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि हत्याकांड के चार दिन बाद तक वह मरियाडीह और हटवा में रही।


इस बीच पुलिस ने अतीक के गुर्गों की तलाश में रात में मरियाडीह समेत अन्य गांवों में दबिश दी तब भी वह एक घर में छिपी थी। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई थी। अगले दिन वह मरियाडीह से निकल गई। इसके बाद कुछ पता नहीं चला। अब पुलिस को जवाब देते नहीं बन रहा है।

पांच लाख के इनामी शूटरों को छोड़िए, 25 हजार की इनामी शाइस्ता को भी पुलिस ढूंढ नहीं पा रही है। इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि शाइस्ता हमेशा नकाब में रहती है। पुलिस के पास जो फोटो है, वह साफ नहीं है। ऐसे में अगर शाइस्ता सामने भी हो तो पुलिस बिना उनके रिश्तेदारों के उन्हें पहचान नहीं पाएगी।

इसी कारण निर्णय लिया गया है कि अब शाइस्ता के पोस्टर जगह लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पोस्टर को सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया जाएगा ताकि लोग उनके बारे में खबर दे सकें। पुलिस शाइस्ता की फोटो के लिए करीबी रिश्तेदारों की भी मदद ले रही है। पुलिस अब भी यही मानकर चल रही है कि शाइस्ता प्रयागराज के आसपास छिपी हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अगर वह जल्द पकड़ी नहीं गईं तो उन पर इनाम की राशि बढ़ सकती है।

Share:

Next Post

राम रहीम की फिर बड़ी मुश्किलें, संतो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज

Sun Mar 19 , 2023
चंडीगढ़ (Chandigarh) । डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. राम रहीम पर संत रविदास और संत कबीर (Saint Ravidas and Saint Kabir) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी (offensive remarks) करने का आरोप है. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने एक वायरल वीडियो पर संज्ञान […]