आचंलिक

प्रीति-राकेश शर्मा बनीं शहर की मुखिया

  • संजय दिवाकीर्ति उपाध्यक्ष, दोनो को मिला नपा का ताज, 65 लोगों के मंथन के बाद भाजपा ने बनाया था प्रत्याशी

विदिशा। विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष को लेकर 65 लोगों के बीच चले मंथन के बाद आखिरकार भाजपा ने प्रीति राकेश शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया। सोमवार को हुए एसएटीआई के कैलाश सत्यार्थी हाल मैं हुए चुनाव में कांग्रेस की और से ममता राजू दांगी मैदान में थी। दोनों के आवेदन वैध पाए जाने पर मतदान कराया गया। मतदान समाप्ति के बाद मतो की गणना की गई जिसमें 39 पार्षदों में से 36 पार्षदों ने अध्यक्ष के लिए मतदान किया । जिसमें से 30 मत प्रीति राकेश शर्मा को मिले और कांग्रेस की प्रत्याशी ममता राजू दांगी को 6 मत प्राप्त हुए। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने प्रीति राकेश शर्मा को विजय घोषित किया गया। खास बात यह है कि भाजपा के 27 पार्षद थे लेकिन मतदान के दौरान प्रीति राकेश शर्मा को 30 वोट मिले यह चर्चा का विषय रहा कि भाजपा प्रत्याशी को जो तीन पार्षदों के अधिक वोट मिले हैं यह 3 पार्षदों के वोट किसके थे। इसको लेकर भी शहर में चर्चाओं का दौर चलता रहा। क्योकि कांग्रेस के 6 पार्षद थे और कांग्रेस प्रत्याशी ममता राजू दांगी को अध्यक्ष के चुनाव में 6 वोट मिले यानी कांग्रेस के पूरे 6 पार्षदों ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। हालाकि यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय था। क्योकि भाजपा के 27 पार्षद थे।

निर्दलीय पार्षद आयुषी रहीं चर्चा में…
मतदान करने के बाद निर्दलीय पार्षद आयुषी अग्रवाल भाजपा के अन्य महिला पार्षदों के साथ कैलाश सत्यार्थी हाल से बाहर आती देखी गई। जो चर्चा का विषय रहा है।

बीमार थे फिर भी किया मतदान
नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव एक भाजपा पार्षद बीमार होने के बाद भी मतदान करने के लिए पहुंचे। वार्ड नं. 18 से पार्षद सन्तोष सोनी स्वास्थ्य खराब होने के चलते मेडीकल में भर्ती थे। भाजपा के सन्तोष सोनी ने बताया कि उनका स्वास्थ्य खराब है और वह भर्ती थे। लेकिन मतदान करना जरूरी था। इसलिए में मतदान करने आया हॅूं।


अध्यक्ष के मतदान में नहीं लिया 3 पार्षदों ने भाग
नगर पालिका अध्यक्ष के मतदान में तीन पार्षदों ने वोट नहीं डाले जिन पार्षदों ने मतदान नहीं किया। उनमें वार्ड 11 राखी राजौरिया, वार्ड 34 से श्रीमती संध्या राजेश लोधी और वार्ड 13 के अशोक जाट शामिल हैं। जबकि इन तीनों पार्षदों ने उपाध्यक्ष के चुनाव में मतदान का प्रयोग किया। उपाध्यक्ष के निर्वाचन में 39 मत डाले गए जो सभी वैध पाए गए।

भाजपा के संजय को मिले 32, कांग्रेस के धर्मेन्द्र को मिले 7 वोट
नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने वार्ड 4 के पार्षद संजय दिवाकिर्ती को प्रत्याशी बनाया था। वहीं कांग्रेस की और से वार्ड 15 से धर्मेन्द्र यादव प्रत्याशी थे। 39 वार्डों के प्रत्याशियों ने मतदान किया और सभी वोट वैध पाए गए। चुनाव के बाद संजय दिवाकिर्ती को 32 वोट मिले। जबकि धर्मेन्द्र बाबूलाल यादव को 7 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के कुल 6 प्रत्याशी पार्षद निर्वाचित हुए थे। धर्मेन्द्र को एक प्रत्याशी ने वोट दिया है। जबकि वार्ड 33 से कांग्रेस की निर्वाचित पार्षद अध्यक्ष के चुनाव में राजू ममता दांगी को मात्र 6 वोट मिले थे।

शशि यादव संभालेंगी अब शहर की सरकार, नगर पालिका उपाध्यक्ष होगे निर्दलीय संदीप ठाकुर
गंजबासौदा। पिछले कई दिनों से नगर पालिका अध्यक्ष का घमासान चल रहा था। सोमवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशि यादव ने जीत के साथ इस घमासान को बंद कर दिया। जब अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग के बाद भाजपा की शशि यादव को 17 वोट से चुन लिया गया। इस पद के लिए कांग्रेस के सौदान सिंह यादव को 7 वोट मिले। नगर पालिका में कुल 24 पार्षद हैं। इनमें से भाजपा के 16 पार्षद चुनकर आए हैं। इसलिए प्रारंभ से ही तय माना जा रहा था कि अध्यक्ष भाजपा का ही बनेगा। लेकिन अध्यक्ष कौन बनेगा, इसको लेकर विवाद धमासान चल रहा था। रायशुमारी के बाद अध्यक्ष पद के लिए निर्णय पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया था। अंतिम समय में अध्यक्ष पद के लिए पार्टी हाईकमान ने शशि यादव के नाम पर मुहर लगा दी। उनके नाम का प्रस्ताव रितुज एलिया और अंश लेखा भावसार ने रखा। जबकि कांग्रेस की ओर से राहुल ठाकुर और जगदीश व्यास ने सौदान सिंह यादव के नाम का प्रस्ताव रखा।

भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के सहयोग से विकास को गति देंगी : अध्यक्ष
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के सहयोग से नगर का विकास किया जाएगा। विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शहर को बिजली, पानी की समस्या से मुक्त बनाया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड का पार्षद अपने आप में अध्यक्ष होगा। उसे विकास में सहभागी बनने का सभी अधिकार रहेगा। वह उन सभी पार्षदों और नेताओं की आभारी हैं जिन्होंने उन पर विश्वास किया और नगर विकास का दायित्व सौंपा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राकेश जादौन, पर्यवेक्षक और राजगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा मौजूद थे।

उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्षदों के समर्थन से निर्दलीय पार्षद संदीप ठाकुर जीते
नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से पार्षद जगदीश व्यास और सतीश कटारे ने निर्दलीय पार्षद संदीप ठाकूर का नाम प्रस्तावित किया। जबकि भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशि यादव और पार्षद रिचा भावसार ने जितेंद्र मैना का प्रस्ताव रखा। वोटिंग के दौरान संदीप ठाकुर को 13 और जितेंद्र मैना को 11 मत प्राप्त हुए। संदीप कांग्रेस के सभी पार्षदों ने मतदान के दौरान श्री ठाकुर के पक्ष में मतदान किया। इस प्रकार उनको उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

Share:

Next Post

प्रदर्शन कर जलाईं बिजली संशोधन बिल की प्रतियां

Tue Aug 9 , 2022
संसद में बिजली संशोधन बिल-2022 दोबारा पेश किए जाने के खिलाफ गुना। संसद में बिजली संशोधन बिल-2022 दोबारा पेश किए जाने के खिलाफ मप्र बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन व जनता दल यूनियन ने संयुक्त रूप से विद्युत वितरण कंपनी के द्वार पर बिल की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।इस दौरान ट्रेड यूनियन लीडर नरेंद्र भदौरिया ने कहा […]