उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

प्रकाश पर्व की तैयारी जोरों पर प्रतिदिन

  • निकाली जा रही है प्रभातफेरी

महिदपुर। गुरु नानक देव महाराज का 552वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारे को विशेष फूलों एवं विद्युत की रोशनी से सजाया जा रहा है। प्रकाश पर्व की खुशी में लड़ी वार श्री अखंड पाठ साहब जो कि 9 नवंबर से प्रारंभ हुए हैं, उनका समापन 19 नवंबर को होगा। तत्पश्चात लंगर का आयोजन होगा। रात के विशेष दीवान भी सजाए जाएंगे जिसमें बच्चों की कविता पाठ एवं सत्कार सम्मान भी होगा। रोज सुबह प्रभात फेरी भी निकाली जा रही है प्रभात फेरी का समापन 17 नवंबर को होगा संस्था के महेंद्र सिंह दुआ ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने हेतु अनुरोध किया है। जानकारी प्रवक्ता सरदार गुरप्रीत सिंह दुआ ने दी।


Share:

Next Post

Amaravati violence: बवाल के बाद अमरावती में तनाव जारी, लगाया गया 4 दिन का कर्फ्यू; इंटरनेट भी रहेगा बंद

Sun Nov 14 , 2021
अमरावती: त्रिपुरा (Tripura) में हिंसा की अफवाह को लेकर 2 हफ्ते बाद शुक्रवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के 3 शहर अमरावती (Amaravati), नांदेड़ (Nanded) और मालेगांव (Malegaon) में हिंसा-आगजनी और तोड़फोड़ हुई. पुलिस और उपद्रवियों के बीच भी झड़प हुई. जिसके विरोध में कल (शनिवार को) बीजेपी (BJP) ने अमरावती में बंद बुलाया था. इसी दौरान […]