विदेश

प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन का हुआ था गर्भपात, डचेस ऑफ ससेक्स ने दूसरा बच्चा खोने की पीड़ा को किया साझा

प्रिंस हैरी की पत्नी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल इसी जुलाई माह में अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र आर्ची को संभालने के दौरान गिर पड़ी थीं जिसमें उनके दूसरे बच्चे का गर्भपात हो गया था। 39 वर्षीय पूर्व अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन ने अपनी इस पीड़ा को ‘द लूजेज, वी शेयर’ शीर्षक से लेख लिखते हुए साझा किया है। जुलाई की सुबह थी और नाश्ता बनने के दौरान वह अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र आर्ची का डायपर बदल रही थीं, तभी पेट में ऐंठन हुई और वह आर्ची को बाहों में लिए हुए ही गिर पड़ीं। मेगन लिखती हैं, ‘गिरते ही असहनीय पीड़ा के दौरान मैं समझ गई कि मैंने अपना दूसरा बच्चा खो दिया। कुछ समय बाद मैं अस्पताल में थी और होश आया तो प्रिंस हैरी मेरा हाथ थामे हुए थे।’ उन्होंने अपने लेख में लिखा है, ‘एक बच्चा खोने का मतलब है असहनीय दुख, जिसे बहुत सी महिलाओं ने अनुभव किया है, लेकिन इस दर्द को बहुत कम ने साझा किया है। मैं जब अस्पताल में लेटी हुई थी, तब मेरे और पति प्रिंस हैरी के आंखों में आंसू थे। अस्पताल में सौ से अधिक महिलाएं थी,जिनमें 10 से लेकर 20 महिलाएं गर्भपात की पीड़ा लिए हुए थीं।

ज्ञात हो कि प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने ब्रिटेन के अपने शाही खानदान के दायित्वों से मुक्त होने की घोषणा की थी और उत्तरी अमेरिका में बसने का फैसला किया था। कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में उन्होंने हाल ही में अपना घर लिया है। पूर्व में एक रिपोर्ट से नाराज मेगन ने ब्रिटिश अखबार द मेल के खिलाफ निजता के उल्लंघन का मुकदमा दायर कर दिया था। प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन ने निजता के हनन का आरोप लगाया था। इस मामले में ब्रिटिश अखबार द मेल की ओर से शाही परिवार से वे सबूत मांगे गए थे जिनसे पता चलता हो कि निजी जिंदगी को सार्वजनिक किया गया हो। मालूम हो कि यह मामला अगस्त 2018 का है जब मेगन ने अपने पिता थॉमस मर्केल को पत्र लिखा था। बाद में यह पत्र मीडिया में लीक भी हो गया था।

Share:

Next Post

शिवराज सरकार - 'लव जिहाद' के दोषी को होगी 10 साल की सजा, लाएंगे विधेयक

Wed Nov 25 , 2020
मध्यप्रदेश के कानून एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए भाजपा नीत प्रदेश सरकार 28 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय विधानसभा सत्र में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2020’ लाएगी। उन्होंने कहा कि ‘लव जिहाद’ को गैर जमानती अपराध घोषित कर मुख्य आरोपी और इसमें […]